फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   482 PAC jawans banned from leaving campus for 14 days

पीएसी के 482 जवानों के 14 दिन तक कैंपस से निकलने पर रोक

Sun, 01 Mar 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
482 PAC jawans banned from leaving campus for 14 days
मेरठ। स्वाइन फ्लू का हमला जारी है। शनिवार को मेडिकल के चिकित्सक और छह माह के बच्चे समेत स्वाइन फ्लू के छह और मरीज मिले हैं। वहीं, छठी वाहिनी पीएसी के 482 जवानों को टेमी फ्लू दवा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन उनके 14 दिन तक कैंपस से बाहर निकलने पर रोक लगा दी है, ताकि स्वाइन फ्लू वायरस और न फैले। इन्हें पांच दिन तक टेमी फ्लू दी जाएंगी।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू की गिरफ्त में चिकित्सक और खरखौदा निवासी मासूम के अलावा सिविल लाइन निवासी बुजुर्ग, मवाना निवासी महिला और दो लोग सिखेड़ा और अहमदनगर के आए हैं। इनका निजी और सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती स्वाइन फ्लू से पीड़ित पीएसी के 17 जवानों की तबियत में सुधार है। उन्होंने बताया कि जवान एक-एक रूम में 20-20 की संख्या में रहते हैं, ऐसे में एक जवान को स्वाइन फ्लू होने पर बाकी को भी होने की आशंका बनी रहती है। इसी वजह से इतने जवान एक साथ स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए। इस साल जिले में 77 लोगों को स्वाइन फ्लू हो चुका है। 12 लोगों की मौत हुई, जिनमें नौ स्थानीय और तीन दूसरे जिलों के हैं।
विज्ञापन

बारिश में बरतें सावधानी
मेरठ। चिकित्सकों का कहना है कि बारिश में स्वाइन फ्लू और बढ़ने के आसार हैं। बारिश में भीगने या मौसम का ठंडा होने पर अगर खाने-पीने में सावधानी न बरती जाए तो गले के इंफेक्शन और नजला-जुकाम होने का ज्यादा खतरा रहता है। इससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। ऐसे लोगों को स्वाइन फ्लू का वायरस जल्दी अपनी चपेट में ले लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ की टीम ने किया निरीक्षण,
मेरठ। स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने पर शनिवार शाम लखनऊ से तीन सदस्यीय टीम मेरठ पहुंची। ज्वाइंट डायरेक्टर स्वास्थ्य डॉ. एचके अग्रवाल, ज्वाइंट डायरेक्टर स्वास्थ्य डॉ. पंकज सक्सेना और स्टेट एपिडेमियोलॉजिस्ट राजेश सिंह ने सीएमओ के साथ आईसोलेशन वार्ड में भर्ती पीएसी जवानों और दूसरे अस्पतालों में भर्ती 24 मरीजों का हाल जाना। यह टीम रविवार को छठी वाहिनी पीएसी जाएगी।

कोरोना: शंघाई और इटली से आए युवकों की निगरानी
मेरठ। चीन के शंघाई और इटली से शनिवार को आए दो और युवकों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग ने 14 दिनों के लिए निगरानी शुरू कर दी है। अगर इन्हें खांसी-जुकाम और बुखार बना रहता है तो इनका सैंपल लखनऊ या दिल्ली प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अभी तक चीन से 101 लोग मेरठ आ चुके हैं। इनमें से इन दो युवकों समेत 15 की निगरानी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed