{"_id":"6709bccb8e9014e7ca02b247","slug":"48-people-associated-with-other-parties-took-membership-of-rld-meerut-news-c-14-1-mrt1051-678385-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दूसरे दलों से जुड़े 48 लोगों ने रालोद की सदस्यता ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दूसरे दलों से जुड़े 48 लोगों ने रालोद की सदस्यता ली
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में 48 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ये लोग समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस छोड़कर रालोद में शामिल हुए। राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार और जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने सभी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
रालोद की सदस्यता लेने वालों ने कहा कि सपा और कांग्रेस मिशन से भटक गई हैं। यहां मुस्लिमों सहित अन्य वर्ग के लोगों का दम घुट रहा है। प्रबुद्ध कुमार ने कहा कि आने वाले समय में रालोद का संगठन और मजबूत होगा। अध्यक्षता कर रहे अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के सदस्य नरेेंद्र खजूरी और विनय प्रधान ने आगामी उपचुनाव में जुटने का आह्वान किया।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में आबिद इशाक एडवोकेट, मोहम्मद वासिल, तौहीद त्यागी, डॉ. नासिर, हाजी ज़ाकिर, मोहम्मद जावेद, साजिद अली, हाफिज आसिफ, आसक अली अल्वी, शाह आलम, इरफान खान, खालिद ईसाक, आबिद हुसैन, हामिद कुरैशी सहित अन्य शामिल रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव प्रतीक जैन, ओडी त्यागी, अमित त्यागी, विनय प्रधान, सोहराब ग्यास, जाकिर चौधरी, डॉ. इकबाल मलिक, सुभाष जाटव, अशोक चौधरी, जयराज एडवोकेट, सावित्री गौतम आदि मौजूद रहे।