फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   47 enrollment in teacher and graduate seat of Meerut section

मेरठ खंड के शिक्षक और स्नातक सीट पर 47 नामांकन

Fri, 13 Nov 2020 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
47 enrollment in teacher and graduate seat of Meerut section
मेरठ। मेरठ खंड के स्नातक और शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी हो गई है। आज नामांकन पत्रों की जांच और 17 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 12 नवंबर तक चली प्रक्रिया में कुल 47 पर्चे भरे गए। जिसमें शिक्षक सीट पर 15 और स्नातक सीट पर 32 नामांकन हुए।
विज्ञापन

नामांकन के अंतिम दिन आज स्नातक के लिए 11 और शिक्षक के लिए दो पर्चे भरे गए। भाजपा, कांग्रेस एवं सपा समर्थित प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर काफी संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन किए। मेरठ खंड विधान परिषद चुनाव में नौ जिले सहारनपुर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गौतबुद्धनगर हैं। नामांकन के अंतिम दिन स्नातक सीट पर मेरठ के हरविंद्र कुमार, सहारनपुर के हेम सिंह पुंडीर, हापुड़ के ललित कुमार, गाजियाबाद के श्रीभगवान शर्मा, धौलाना के ललित राणा और मुजफ्फरनगर के सुरेंद्र पाल सिंह ने दोबारा से दूसरे सेट में नामांकन किया। वहीं, शिक्षक सीट पर भी मेरठ के ओमप्रकाश शर्मा ने दोबारा से दूसरा सेट और भाजपा के श्रीचंद शर्मा ने तीसरा सेट लेकर नामांकन किया।
विज्ञापन

स्नातक सीट के लिए नामांकन
दिनेश गोयल गाजियाबाद भाजपा, शमशाद अली खड़ौली सपा, जितेंद्र गौड़ गाजियाबाद कांग्रेस, हेम सिंह पुंडीर मेरठ, सुनील कुमार त्यागी मेरठ, ऊषा चंद्रा गौतमबुद्धनगर, प्रिंस कंसल गाजियाबाद, कंवलजीत सिंह मेरठ, राहुल कुमार बुलंदशहर, सेलक राम बागपत, अकबर शर्मा मुजफ्फरनगर, अजय गौतम गाजियाबाद, अर्चना शर्मा बुलंदशहर, ब्रिजेश कुमार शर्मा बुलंदशहर, सुरेंद्र पाल सिंह मुजफ्फरनगर, श्रीभगवान शर्मा गाजियाबाद, कुश पुरी मुजफ्फरनगर, हरविंद्र कुमार मेरठ, सुशील कुमार सिंह मेरठ, उर्मिला राजपूत बुलंदशहर, मानवीर सिंह सहारनपुर, ललित कुमार हापुड़, विद्या गौतम सहारनपुर, जितेंद्र कुमार सहारनपुर, आशाराम गाजियाबाद, दिनेश कुमार गुप्ता सहारनपुर, अतुल्य कुमार मेरठ, जितेंद्र कुमार चौहान गौतमबुद्धनगर, अमित कुमार शर्मा गौतमबुद्धनगर, प्रदीप कुमार मेरठ, संजीव कुमार मेरठ, अफरोज खान गौतमबुद्धनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक सीट के लिए नामांकन
श्रीचंद शर्मा गौतमबुद्धनगर भाजपा, धर्मेंद्र कुमार अकबरपुर सपा, उमेश चंद त्यागी मेरठ, ओमप्रकाश शर्मा मेरठ, नितिन तोमर हापुड़, डॉ. सुशील कुमार बुलंदशहर, राजपाल त्यागी गाजियाबाद, स्वराजपुल दुहन बड़ौत, समीर कुमार मोदीनगर, अरविंद कुमार सिंह गौतमबुद्धनगर, रामपाल सिंह शामली, कुलदीप मलिक गौतमबुद्धनगर, रजनीश चौहान, श्रीशर्मा सहारनपुर, ज्ञानप्रकाश गुप्ता गाजियाबाद।

कोरोना संक्रमित का नहीं हुआ नामांकन
मुजफ्फरनगर निवासी हरकेश सिंह शिक्षक सीट पर नामांकन के लिए कमिश्नरी पहुंचे। वह छह नवंबर तक कोरोना संक्रमित रहे। इसके बाद होम क्वांरनटाइन हैं। हालांकि, कमिश्नरी में तीन बजे के बाद पहुंचने पर उनका नामांकन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed