फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   45,000 rupees looted from the branch manager of a tractor showroom

Meerut News: ट्रैक्टर शोरूम के शाखा प्रबंधक से 45 हजार रुपये लूटे

Sun, 19 Oct 2025 09:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 19 Oct 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
45,000 rupees looted from the branch manager of a tractor showroom
सरधना। लूट पीड़ित मनोज। संवाद
महादेव रोड पर फार्म हाउस के पास आधा दर्जन बदमाशों ने की वारदात
विज्ञापन

बाइक को खेत में छोड़कर भागे
पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। शनिवार देर रात सरधना के महादेव रोड स्थित ईश्वर फार्म हाउस के पास बदमाशों ने बाइक सवार एक ट्रैक्टर शोरूम के शाखा प्रबंधक को रोककर उनसे 45 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट की और उनकी बाइक खेत में डालकर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
नाहली निवासी मनोज एक ट्रैक्टर शोरूम में शाखा प्रबंधक हैं। शनिवार रात करीब नौ बजे वह ड्यूटी करके ट्रैक्टर शोरूम से घर लौट रहे थे, जैसे ही वे ईश्वर फार्म हाउस के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे छह बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने मनोज को धमकाया और उनके साथ मारपीट करते हुए करीब 45 हजार नकद और दो मोबाइल फोन लूट लिए। इसके बाद उनकी बाइक को पास के खेत में फेंककर हमलावर मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों की मदद से थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अब तक किसी भी बदमाश का सुराग नहीं मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि घना अंधेरा होने के कारण बदमाशों का चेहरा ठीक से नहीं देख सका। इस वजह से पहचान करना मुश्किल हो रहा है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed