फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   45 thousand cheated from car mechanic by trapping in honey trap

हनी ट्रैप में फंसाकर कार मैकेनिक से 45 हजार ठगे

Fri, 17 Dec 2021 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
45 thousand cheated from car mechanic by trapping in honey trap
हनी ट्रैप में फंसाकर कार मैकेनिक से 45 हजार ठगे
विज्ञापन

मेरठ। साइबर अपराधियों ने कार मैकेनिक को हनी ट्रैप में फंसाकर 45 हजार रुपये की ठगी कर ली। साइबर अपराधियों ने कार मैकेनिक का वीडियो भी बना लिया और उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर बार-बार रुपयों की मांग की जा रही है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी कार मैकेनिक का मोदीपुरम में गैराज है। कार मैकेनिक का कहना है कि उसके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई थी, इस पर युवती ने अपनी बातों में फंसाकर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उसके पास कॉल कर वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर 21 हजार रुपये की मांग की। उसने 21 हजार रुपये उनके खाते में डाले तो और पैसों की मांग की गई। पीड़ित ने बताया कि उससे 45 हजार रुपये की ठगी की जा चुकी है। अब भी रुपयों की मांग की जा रही है। पीड़ित ने लिसाड़ी गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed