{"_id":"67ca0f7d47694e03f40d7de1","slug":"45-shops-and-five-factories-of-house-tax-defaulters-sealed-meerut-news-c-14-1-mrt1004-800773-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गृहकर के बकायेदारों की 45 दुकान और पांच फैक्टरी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गृहकर के बकायेदारों की 45 दुकान और पांच फैक्टरी सील
विज्ञापन
मेरठ। महानगर में गृहकर के बकायेदारों से वसूली करने के लिए नगर निगम का अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। निगम की टीम ने 45 दुकानें सील की और पांच फैक्टरी सील कर 13 लाख 65 हजार रुपये जमा किए गए हैं। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके गौतम ने बताया कि छुट्टी वाले दिन शनिवार और रविवार को गृहकर वसूली के लिए अभियान चलाया जाएगा।
अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि मुख्यालय में चार वार्डों 39, 83, 66, 72 में 22 लाख रुपये का गृहकर बकाया है। निगम ने चारों वार्डों में 26 दुकान सील की और 3.90 लाख रुपये जमा कराया। शास्त्रीनगर जोन में 17 और 20 वार्ड में 28.42 लाख रुपये भवन स्वामियों पर गृहकर बकाया है। यहां निगम की टीम ने 19 दुकानें सील की और 3.65 लाख रुपये की धनराशि जमा की। शास्त्रीनगर जोन में वार्ड-10 और 33 वार्ड में 17.31 लाख रुपये की गृहकर की वसूली करना बाकी है। निगम टीम ने पांच फैक्टरी सील कर 6.10 लाख रुपये भी जमा कराया।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि छुट्टी वाले दिन आठ और नौ मार्च को गृहकर की वसूली का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मेरठ महानगर में गृहकर की कम वसूली पर प्रमुख सचिव नगर विकास सहित कई अधिकारियों ने नाराजगी जताई थी। 31 मार्च तक अभियान चलाकर गृहकर की वसूली का ग्राफ बढ़ाना लक्ष्य है।