फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   44th state level junior boys kabaddi championship begins

44वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप शुरू

Sun, 31 Jan 2021 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
44th state level junior boys kabaddi championship begins
44वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप शुरू
विज्ञापन

सरधना। दबथुवा स्थित श्री संजय गांधी स्मारक इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार से दो दिवसीय 44वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप शुरू हुई। पहला मैच झांसी व गाजियाबाद की टीम के बीच खेला गया। इसमें गाजियाबाद की टीम ने चैंपियनशिप का पहला मैच अपने नाम कर लिया।
दबथुवा स्थित श्री संजय गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में दो दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप दोपहर में शुरू हुई। इसका शुभारंभ सरूरपुर ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र सिंह व भाजपा नेता अनिल चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल तोड़कर किया गया। जिला कबड्डी संघ के सचिव जगेंद्र चौधरी ने बताया कि चैंपियनशिप में मेजबान मेरठ समेत आठ टीमें भाग ले रही हैं। शनिवार को उद्घाटन मैच झांसी व गाजियाबाद टीम के बीच खेला गया। जिसमें झांसी केवल दस अंक प्राप्त कर सकी। वहीं, गाजियाबाद की टीम ने 40 अंक प्राप्त करके मैच में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य रूप से जिला कबड्डी संघ के सचिव जगेंद्र चौधरी, अजय शर्मा गाजियाबाद, ओम सिंह शामली आदि मौजूद रहे। जगेंद्र चौधरी ने बताया कि चैंपियनशिप का रविवार को फाइनल मैच के साथ समापन होगा। यहां मेरठ, कानपुर, बागपत, झांसी, गौतबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड, गाजियाबाद की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed