सरधना। नगर के पांडुकशिला रोड स्थित जीवन पुकार चैरिटेबल ब्लड बैंक में हरियाली संरक्षण ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 43 यूनिट रक्तदान किया। ब्लड बैंक के संचालक डॉ. अरुण कुमार, डॉ. ओमकार पुंडीर एवं डॉ. आशी पुंडीर ने रक्तदान के लाभ बताते हुए समाज हित में नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिहान मलिक ने रक्तदान को महादान बताया। कार्यक्रम में निरंजन शास्त्री, चौधरी नितिन बालियान, आगा अली शाह, शादाब चौधरी, सरदार सुखबीर सिंह, हनीफ राणा, शोएब खान, जीशान कुरैशी, डॉ. सोनू, जाहिद कुरैशी उपस्थित रहे।