फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   42 police karmi ke kaate chaalan

42 पुलिसकर्मियों के काटे चालान, शमन शुल्क वसूला   

Thu, 10 May 2018 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 May 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
42 police karmi ke kaate chaalan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शासन के निर्देश पर 15 दिवसीय विशेष अभियान के दूसरे दिन बुधवार को ट्रैफिक पुलिस का अमला सड़क पर उतर आया। शहर में अलग- अलग स्थानों पर चलाए गए अभियान में 280 वाहनों के चालान काटे गए। सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर हुई।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने बताया कि पुलिस और प्रशासन द्वारा दूसरे दिन भी अभियान चलाया गया। कलक्ट्रेट, पुलिस ऑफिस और पुलिस लाइन के बाहर टीएसआई डीडी दीक्षित और टीएसआई नदीम खान द्वारा चालान काटे गए। बेगमपुल, जीरो माइल चौराहा, कमिश्नर आवास चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा, बच्चा पार्क और दिल्ली रोड पर ट्रैफिक पुलिस के एचसीपी द्वारा अभियान चलाया गया। टीएसआई ने बताया कि अभियान में बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाना, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, रांग साइड वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट के कार चलाने पर कार्रवाई की गई है। अभियान में पुलिस ऑफिस में तैनात दरोगा, सिविल लाइन के सिपाही समेत 42 पुलिसकर्मियों के चालान काटे गए। इस दौरान अलग अलग स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा 280 वाहनों के चालान काटने के अलावा सात हजार रुपये समन शुल्क भी वसूला गया। 19 कार सड़क पर अवैध तरीके से नो पार्किंग में खड़ी मिली। इन कारों को ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन से उठाकर पुलिस लाइन भेजा। 
विज्ञापन


सिपाही ने की अभद्रता
पुलिस ऑफिस के बाहर जब टीएसआई बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर पुलिसकर्मियों के चालान काट रहे थे। तभी सिविल लाइन थाने में तैनात सिपाही ने टीएसआई से कहा कि हमारा भी स्टाफ है। टीएसआई ने कहा कि हेलमेट नहीं है तो चालान कटेगा ही। बाद में सिपाही ने कहा कि आज तक चालान नहीं कटा। जैसे ही एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई वहां पहुंचे तो सिपाही ने चालान कटवाते हुए सौ रुपये शमन शुल्क भर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed