{"_id":"697a7baef1367c79d700c669","slug":"4173-votes-were-cast-in-the-up-bar-council-elections-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1093769-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यूपी बार काउंसिल चुनाव में मतदान में 4173 मत पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यूपी बार काउंसिल चुनाव में मतदान में 4173 मत पड़े
मेरठ..कंवलजीत..उत्तर प्रदेश बार काउन्सिल के चुनाव में मेरठ कचहरी परिसर में वोट डालने के लिए लाइ
- फोटो : poni news
Link Copied
यूपी बार काउंसिल के चुनाव में बुधवार को मेरठ मवाना, सरधना के 5885 मतदाता अधिवक्ताओं में से 4173 अधिवक्ताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। इसमें मेरठ में 3894, सरधना में 158 मत व मवाना में 121 मतों का प्रयोग हुआ।
विज्ञापन
यूपी बार काउंसिल के 25 पदों के लिए पूरे प्रदेश में 333 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। चुनाव प्रदेश में चार चरणों में होना है। मंगलवार को भारी वर्षा के चलते मतदान काफी कम रहा। लेकिन बुधवार बारिश नहीं होने के कारण मतदान ज्यादा हुआ। मतदान जिला जज अनुपम कुमार की देखरेख में चुनाव अधिकारी जज आलोक द्विवेदी ने मतदान कराया। इनके अतिरिक्त अपर जिला जज पवन शुक्ला, बाबर खान तथा न्यायिक अधिकारी अनुराग सिंह, नदीम अनवर, नम्रता सिंह, हरिहर गुप्ता का सहयोग रहा। मेरठ के आठ उम्मीदवारों अनिल कुमार तोमर, रोहताश अग्रवाल, अरविंद कुमार भाटी, सुमित शर्मा, सरताज आलम गाजी, अजय कुमार त्यागी, पंकज गुप्ता, अनिल कुमार ने अपने समर्थन में वोट मांगे। वहीं दूसरे जिलों से भी आए हुए उम्मीदवारों ने भी वोट मांगे। पूरी कचहरी बैनरों और पोस्टरों से अटी रही। शाम पांच बजे तक हुआ मतदान शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।