{"_id":"5ca12e4cbdec222ffc359f4f","slug":"41554067020-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में करा लें केवी में पहली कक्षा में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में करा लें केवी में पहली कक्षा में प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन में करा लें केवी में पहली कक्षा के प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। अप्रैल का पहला सप्ताह स्कूलों, अभिभावकों व छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज 1 अप्रैल से अधिकांश पब्लिक स्कूलों में नया सत्र प्रारंभ हो रहा है। इसके साथ ही केंद्रीय विद्यालयों में दूसरी कक्षा से लेकर अन्य कक्षाओं में प्रवेश के लिए अॅाफलाइन पंजीयन कल 02 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। शहर के तीनों केवी में अभिभावक प्रवेश संबंधी जानकारी ले सकते हैं। प्रवेश पंजीयन फार्म भी ले सकते हैं। वहीं केवी में पहली कक्षा में पहली सूची के प्रवेश की अंतिम तिथि 03 अप्रैल है। सेंट मेरीज व सोफिया गर्ल्स में भी नए सत्र के लिए प्रवेश फीस 02 अप्रैल से जमा होना शुरू हो रही है।
सेंट मेरीज में 02 अप्रैल से होगी फीस जमा
आईसीएसई बोर्ड के स्कूल सेंट मेरीज में 02 अप्रैल से फीस जमा होगी। 02 व 03 अप्रैल को सुबह 10 बजे से माल रोड स्थित यूनियन बैंक की शाखा में फीस जमा होगी। फीस जमा के बाद परिजनों की फीस जमा की रसीद स्कूल में दिखानी होगी। साथ ही टीसी भी जमा करानी होगी। पहली कक्षा में चयनित बच्चों को तिमाही फीस जमा करने की सुविधा भी स्कूल ने इस बार से दी है। 19,500 रुपए के करीब फीस प्राथमिक तौर पर जमा करानी होगी।
सोफिया में 02 अप्रैल से फीस जमा
सोफिया में एलकेजी में प्रवेश के लिए सालभर की फीस एकमुश्त जमा करनी होती है। सोफिया गर्ल्स स्कूल में नए सत्र में प्रवेश के लिए 2 और 3 अप्रैल को फीस जमा होगी। एलकेजी में प्रवेश के लिए चयनित छात्राओं की फीस स्कूल की वेबसाइट पर ऑनलाइन जमा करानी होगी। सोफिया में पिछले वर्ष एलकेजी की फीस 51,000 रुपये थी। इस वर्ष फीस 53,900 रुपये कर दी गई है। दो दिन में अभिभावकों को पूरी फीस एकमुश्त जमा करनी होगी। फीस जमा करने के बाद अन्य गाइडलाइन मिलेंगी। एडमिशन फार्म के आईडी नंबर से ही फीस जमा होगी।
विज्ञापन
केवी में 03 अप्रैल तक पहली सूची के दाखिले
शहर के तीनों केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए पहली सूची से दाखिलों की अंतिम तिथि तीन अप्रैल है। अभिभावकों के पास केवल दो दिन शेष हैं। चयनित छात्रों की सूची स्कूलों की वेबसाइट पर भी अपलोड है। दूसरी सूची 09 अप्रैल व तीसरी सूची 23 अप्रैल को निकाली जाएगी। इसके साथ ही दूसरी से नौवीं कक्षा में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीयन दो अप्रैल से होंगे। पंजीयन संबंधी जानकारी स्कूल से ले सकते हैं।
केवी में प्रवेश के लिए जरूरी कागजात
- जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रतिलिपि के साथ प्रमाणित फोटो कॉपी।
- जाति प्रमाण पत्र, घर के पते का सर्टिफिकेट
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट, बच्चे का ब्लड ग्रुप रिपोर्ट
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड अगर हो तो ला सकते हैं
- सिंगल गर्ल चाइल्ड होने पर सौ रुपये के स्टांप पर शपथ पत्र
- घर की स्कूल से दूरी के लिए गूगल मैप का प्रिंट आउट
स्कूलों में आज से नया सत्र प्रारंभ
सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल छीपी टैंक में 2 अप्रैल से सभी क्लासेस शुरू हो जाएंगी। इसी तरह केएल इंटरनेशनल स्कूल में कुछ कक्षाओं की पीटीएम हो चुकी है। दीवान पब्लिक स्कूल में दसवीं व बारहवीं कक्षा के छात्रों का इंटरेक्शन हो चुका है। पब्लिक स्कूलों के साथ सोफिया, सेंट मेरीज व सेंट थॉमस आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों में भी मार्च अंत तक कक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं, शेष कक्षाएं भी 02 अप्रैल तक शुरू हो जाएंगी। जूनियर कक्षाओं का नया सत्र अप्रैल से शुरू होगा। दीवान स्कूल में दूसरी से आठवीं की कक्षाएं एक अप्रैल से होंगी। पहली कक्षा व नवमीं कक्षा का नया सत्र पांच अप्रैल से प्रारंभ होगा। गार्गी गर्ल्स, सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम, केएल इंटरनेशनल, शांति निकेतन विद्यापीठ सभी विद्यालयों में दो अप्रैल, डीएमए में तीन अप्रैल व एमपीएस समूह में चार अप्रैल से कक्षाएं होंगी। डीपीएस में पांच अप्रैल से नए सत्र की कक्षाएं प्रारंभ होंगी।