फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आज और कल होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं

आज और कल होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं

Tue, 05 Mar 2019 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
आज और कल होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं
जिला स्तर पर बनाए गए पांच परीक्षा केंद्र, क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर बनाए 13 केंद्र
विज्ञापन


मेरठ। प्रायोगिक परीक्षाओं से छूटे परीक्षार्थियों के लिए एक और मौका है। वह पांच और छह मार्च को इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं दे सकते हैं। परीक्षाओं के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। इनमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान का प्रैक्टिकल राजकीय इंटर कॉलेज में, वहीं गृह विज्ञान का खालसा कन्या इंटर कॉलेज और भूगोल का बीएवी इंटर कॉलेज में होगा।
प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 17 जिलों के लिए 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कृषि भाग-1 शस्य विज्ञान के लिए कृषक इंटर कॉलेज, वनस्पति विज्ञान सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज सरधना, कृषि अभियंत्रण कृषक इंटर कॉलेज मवाना, कृषि भाग दो शस्य विज्ञान चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज माछरा हैं। संगीत वादन के लिए खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज, परिधान रचना एवं सज्जा गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, फोटोग्राफी राजकीय इंटर कॉलेज, रेडियो एवं टेलीविजन एसएसडी ब्वायज इंटर कॉलेज लालकुर्ती, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी कृषक इंटर कॉलेज हैं। अकाउंटेंसी एवं अंकक्षण केलिए राजकीय इंटर कॉलेज, आशुलिपि एवं टंकण हिंदी और कंप्यूटर के लिए सीएवी इंटर कॉलेज में केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


10 से शुरू होगा मूल्यांकन
दो मार्च को यूपी बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। परीक्षाओं का मूल्यांकन प्रदेश स्तर पर 8 मार्च से शुरू हो रहा है, जबकि मेरठ में आठ और नौ मार्च को विभिन्न तरह की परीक्षाएं हैं, जिस कारण यहां मूल्यांकन 10 मार्च से शुरू होगा। इसके बाद अप्रैल माह में रिजल्ट घोषित किया जाएगा। मेरठ में करीब 80 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed