फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुख्यमंत्री करेगें बुधवार को मेरठ बागपत नैशनल हाई के चार लाईन बनाने का

मुख्यमंत्री करेगें बुधवार को मेरठ बागपत नैशनल हाई के चार लाईन बनाने का

Tue, 19 Feb 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री करेगें बुधवार को मेरठ बागपत नैशनल हाई के चार लाईन बनाने का
जानीखुर्द। प्रदेश के मुख्यमंत्री और केन्द्रीय सड़क मंत्री बुधवार को बालैनी के इंटर कॉलेज में मेरठ-सोनीपत नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी सोमवार को केन्द्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने गांव रसूलपुर धौलड़ी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर स्थित शिव मंदिर के मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि मेरठ-सोनीपत मार्ग को नेशनल हाईवे का दर्जा मिल चुका है। उनके प्रयास से मेरठ-बागपत मार्ग को फोर लेन बनाया जाएगा। इसका शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को बागपत जिले के बोर्डर पर स्थित गांव बालैनी आएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा बालैनी के श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री कचरा शोधन संयत्र का भी उद्घाटन करेंगे। यहां क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र सतवाई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed