फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी का आयोजन

रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी का आयोजन

Tue, 19 Feb 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर। जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर में सोमवार को रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से ऋषि-मुनियों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। जिसमें वक्ताओं ने संत रविदास को सामाजिक समरसता का अग्रदूत बताया।

आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ज्ञानाश्रयी शाखा के कर्मवादी संत थे। उन्होंने जाति न पूछो साधु की अवधारणा पर अपने को समर्पित कर दिया। उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं समाज में पनप रहे कुरीतियों को समाप्त करने का हर स्तर पर प्रयास किया था। कॉलेज प्रधानाचार्य जयभगवान सिंह ने कहा कि संत रविदास अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को संदेश देते थे। उनके विचारों से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग उनके भक्त थे। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता को बनाए रखने के लिए प्रभु कभी राम, श्याम और कभी रविदास बनकर धरती पर जन्म लेते हैं। संत रविदास के कई संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा कि ऐसे महात्मा के आदर्शों से हमें सीख लेने की जरूरत है। कहा कि काशी में जन्मे संत रविदास के भक्त पूरे देश में फैले हुए हैं। आज के समय में संत रविदास के आदर्शों को आत्मसात कर हम समाज को एक सूत्र में रख सकते हैं। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed