{"_id":"5c1e9737bdec2257036f7868","slug":"41545508663-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला में भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौराला में भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
दौराला। कस्बा निवासी हरेंद्र चौधरी के आवास पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। बैठक का संचालन रवि बटजेवरा ने किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष समीर चौहान ने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी केे जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान सभी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर भाजपा सरकार के सुशासन के बारे में जानकारी देेंगे। वहीं, केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से मनिंदर विहान भराला, विकास कुमार, अमरपाल सैनी, चन्द्रकांत शर्मा, प्रशांत शर्मा, लाजपाल सिंह, आशीष अहलावत, संजय, नामदेव, धीर सिंह, आमिर अली, यादराम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।