{"_id":"5c1e9734bdec2256fa268862","slug":"41545508660-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारोगा के समर्थन में ग्रामीणों का जानी थानें पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारोगा के समर्थन में ग्रामीणों का जानी थानें पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीखुर्द। कस्बा सिवालखास में दरोगा और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है। शनिवार को जानी थाने पर दारोगा के समर्थन मेें खानपुर निवासी एक शिक्षक नेता ने ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर सिवाल चौकी से आरोपी दरोगा को नहीं हटाए जाने की मांग की।
कस्बा सिवालखास में शुक्रवार को सिवाल चौकी प्रभारी धनवीर सिंह के खिलाफ ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कई घंटे हंगामा किया था। ग्रामीणों का आरोप था कि आरोपी दरोगा ग्रामीणों से वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली और अभद्रता करता है। ग्रामीणों की भीड़ से किसी प्रकार जानी थाना प्रभारी रजनेश तिवारी दरोगा को बचाकर थाने ले आए थे। वहीं, ग्रामीणों ने दो दिन के भीतर आरोपी दरोगा को सिवाल चौकी से नहीं हटाए जाने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। वहीं आरोपी दरोगा धनवीर सिंह ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताया था। गांव खानपुर निवासी शिक्षक नेता रवि भारत चिकारा ने ग्रामीणों के साथ शनिवार को जानी थाने पर प्रदर्शन कर दरोगा धनवीर सिंह को सिवाल चौकी से नहीं हटाने की मांग की। वहीं, जानी थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को उनकी मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।