{"_id":"5b5a31464f1c1b51748b7464","slug":"41532637510-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे से कम चीनी बिक्री की तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटे से कम चीनी बिक्री की तो होगी कार्रवाई
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। चीनी मिलों को कोटे अनुसार चीनी की बिक्री और टैगिंग ऑर्डर अनुसार गन्ना बकाया भुगतान करना होगा। जो मिल ऐसा नहीं करेगी तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बातें उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को गन्ना भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में कहीं।
सिंह ने कहा मंडल की उन चीनी मिलों पर कार्रवाई की जाएगी जो कोटे से कम चीनी बिक्री कर रही हैं। आगामी पेराई सत्र समय से शुरू करने के लिए उन्होंने हर हाल में गन्ना सर्वे 31 जुलाई तक पूरा करने और 1 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक उसका ग्रामवार प्रदर्शन करने के निर्देश दिए हैं। पेराई सत्र हेतु चल रहे मरम्मत कार्यों में फिसड्डी चल रही मलकपुर, सिंभावली, बृजनाथपुर मिल को धीमी प्रगति पर कड़ी फटकार लगाई। सिंह ने कहा कि गन्ना विभाग में शत प्रतिशत डीबीटी लागू है। किसानों के रजिस्ट्रेशन यूपी एग्रीकल्चर में कराकर इसका लाभ दिलाया जाए। इसके साथ ही किसानों को टपक सिंचाई पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। सिंह ने सीएम हेल्पलाइन, टोल फ्री नंबर की समीक्षा में लंबित प्रकरणों पर जमकर फटकार लगाई। बैठक में जिला गन्ना अधिकारियों के अलावा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, समिति सचिव और शुगर मिल अध्यासी आदि शामिल रहे।