{"_id":"5b1ada4b4f1c1baa6e8b6fa6","slug":"41528486475-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात सफाई इंस्पेक्टर पद मुक्त, बाहर से नहीं आया कोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात सफाई इंस्पेक्टर पद मुक्त, बाहर से नहीं आया कोई
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। सात सफाई इंस्पेक्टर पद मुक्त हो चुके हैं, लेकिन मुरादाबाद सहित अन्य शहरों से मेरठ भेजे गए एक भी सफाई इंस्पेक्टर ने अपनी आमद नहीं कराई है। इस कारण ईद पर शहर की सफाई प्रभावित होती नजर आ रही है।
महानगर की सफाई की निगरानी करने के लिए नगर निगम में 12 सफाई इंस्पेक्टर थे। जिनमें से सात सफाई इंस्पेक्टरों का शासन ने मुरादाबाद सहित कई शहरों में ट्रांसफर कर दिया। दूसरे नगर निगम और नगर पालिकाओं से मेरठ आने वाले सफाई इंस्पेक्टरों को अभी पद मुक्त नहीं किया है। जबकि नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने सभी सफाई इंस्पेक्टरों को पिछले सप्ताह पद मुक्त कर दिया था। उसके बाद से जहां निगम के वाहन डिपो प्रभावित हो गए वहीं शहर की सफाई भी प्रभावित हो रही है। लगभग तीन हजार सफाई कर्मियों की निगरानी करने के लिए अब केवल पांच सफाई इंस्पेक्टर हैं। 90 वार्डों की सफाई व्यवस्था पांच सफाई इंस्पेक्टर किस तरह संभाल रहे होंगे यह अंदाजा लगाया जा सकता है। इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कुंवरसेन ने बताया कि मुरादाबाद सहित अन्य निगमों से आने वाले सफाई इंस्पेक्टरों से संपर्क साधा गया है, लेकिन वहां के अधिकारी उन्हें पद मुक्त ही नहीं कर रहे हैं। जबकि हमारे सफाई इंस्पेक्टर पद मुक्त किए जा चुके हैं। सफाई इंस्पेक्टरों की तैनाती न होने के कारण ईद पर सफाई को लेकर दिक्कत आ सकती है।
खास बातें:
- मुरादाबाद सहित कई शहरों से आने थे सफाई इंस्पेक्टर
- पिछले सप्ताह सात सफाई इंस्पेक्टर को नगरायुक्त कर चुके हैं रिलीव