फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्रेन की खबर

ट्रेन की खबर

Mon, 21 May 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की खबर
बिजनौर। अगर आप रेल में यात्रा करने के दौरान सो जाते हैं तो जनाब बेफिक्र होकर सो जाइए। आपको उठाने का काम अब रेलवे करेगा। ऐसे यात्रियों को रेलवे गंतव्य स्टेशन के आने से करीब आधा घंटा पहले मैसेज और अलार्म के माध्यम से जगाएगा। यह खास सेवा रेलवे ने शुरू की है। इसकी सहायता से यात्री को गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही उसे फोन और संदेश भेजकर अलर्ट कर देगा कि उठ जाइए अब आपका स्टेशन आने वाला है। इस सुविधा को पाने के लिए यात्री को अपना पीएनआर नंबर और यात्रा का का अंतिम स्टेशन मैसेज करना होगा। यह सुविधा तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
विज्ञापन

अकसर होता ये है कि अधिकांश रेल यात्रियों का स्टेशन नींद के कारण छूट जाता है। या फिर वे हड़बड़ाहट में उठकर जल्दी ट्रेन से उतरने की कोशिश करते हैं। ऐसा होने पर अकसर सामान ट्रेन में छूट जाता है। जल्दबाजी करने पर कभी-कभी चोट आदि लगने का भी खतरा रहता है। कई बार देर रात या सुबह सवेरे गंतव्य स्टेशन आने की वजह से यात्रियों की नींद नहीं खुल पाती और स्टेशन छूट जाता है। या फिर हड़बड़ी से उतरना पड़ता है। ऐसे यात्रियों की परेशानियों को दूर करने के लिए रेलवे ने वेकअप डेस्टिनेशन अलार्म सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा के लिए यात्रियों के मोबाइल से मल्टीसिटी के लिए 1.20 रुपये, जबकि नॉन मल्टीसिटी के लिए दो रुपये प्रति मिनट की दर से शुल्क वसूला जाएगा। स्टेशन अधीक्षक अरविंद कुमार राठी का कहना है कि यात्रियों के लिए विभाग की ओर से शुरू की गई एक बेहतरीन सेवा है। यह सेवा तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
विज्ञापन

यात्री फोन कर उठा सकते हैं लाभ
यदि आप रेलवे के वेकअप अलार्म सेवा का लाभ लेना चाहते हैं तो आप कस्टमर केयर नंबर 139 पर काल कर ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीएनआर और अपना मोबाइल नंबर बताना होगा। ऐसा करने से आपका अलार्म कंफर्म हो जाएगा। भविष्य में इसी नंबर पर आपको ये सेवा मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़िया साबित होगी रेलवे की अलार्म सेवा
मदनलाल एंड संस के स्वामी मदनलाल, नरूला जनरल स्टोर मालिक सुभाष नरुला, विकास गारमेंटस के मालिक विकास कुमार आदि का कहना है कि वे दिल्ली सहित कई स्थानों के लिए यात्रा करते हैं। व्यापारियों का कहना है कि वे अधिकांश रात में ही यात्रा करते हैं। उनके लिए तो ये सेवा बेहद ही लाभकारी रहेगी। अभी तक वे जागकर ही यात्रा करते थे।

लांग रूट पर सफर करने वालों को होगा अधिक लाभ
इस सेवा का अधिक लाभ रेल से लंबी यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ज्यादा मुफीद रहेगा। अकसर लोग लंबी यात्रा करते समय सोते हैं। अधिकांश स्टेशन लंबा सफर करने वाले मुसाफिरों के ही छूटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed