{"_id":"5b00867e4f1c1be5408b68e2","slug":"41526761086-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं का दीनी इज्तमा आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं का दीनी इज्तमा आयोजित
Updated Sun, 20 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं का दीनी इज्तिमा आयोजित
मेरठ। हमीदिया गर्ल्स स्कूल खैरनगर बाजार में छात्राओं का एक दिवसीय इज्तिमा आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं ने रमजान मुबारक की अहमियत के बारे में विस्तार से रोशनी डाली और इस्लाम धर्म की शिक्षा एवं उद्देश्य के बारे में बताया। इस अवसर पर छात्राओं ने नआत व नजम पढ़ी और कहा कि रमजान का महीना बड़ी बरकतों का महीना है इसमें रोजेदार पूरे महीने के राजे रख अल्लाह की इबादत करता है और उसकी हर दुआ कबूल की जाती है। मेहमान के तौर पर मिल्ली कौंसिल के जिलाध्यक्ष कारी शफीकुर्रहमान ने भी इस्लामी तालीमात पर रोशनी डालते हुए इस मुबारक महीने के रोजे की अहमियत एवं बरकत के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त प्रधानाचार्या इरफानी बेगम ने भी रमजान में नमाज व तरावीह की अहमियत बयान की। कार्यक्रम का संचालन शहनाज मंजूर ने किया विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।