फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिना जांच न आये किसी पर आंच

बिना जांच न आये किसी पर आंच

Fri, 20 Apr 2018 02:43 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
बिना जांच न आये किसी पर आंच
बिना जांच, न आए किसी पर आंच
विज्ञापन

मेरठ। बसपा नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी और एसएसपी से मुलाकात की। याकूब कुरैशी ने दोनों को ज्ञापन सौंपते हुए दो अप्रैल को आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और आगजनी की निंदा की। उन्होंने बिना जांच के किसी के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल नहीं करने की बात कही। उन्होंने योगेश वर्मा को भी निर्दोष बताया।
याकूब कुरैशी ने कहा कि पूर्व विधायक योगेश वर्मा ऐसे व्यक्ति नहीं है जो समाज को तोड़ने का काम करें। दो अप्रैल को वह दंगा रोकने के लिए गए थे, लेकिन उल्टा उन्हें ही मुख्य षड़यंत्रकारी बनाया जा रहा है। जो कि पूरी तरह गलत है। हाजी याकूब ने कहा कि योगेश वर्मा के ऊपर विपक्षी दल से जुड़े लोगों के दबाव में रासुका लगाने की तैयारी की जा रही है। ऐसा करने से दलितों में और ज्यादा आक्रोश भड़केगा।
विज्ञापन

डीएम ने आश्वासन दिया कि बिना जांच किसी को भी जेल नही भेजा जाएगा। इस दौरान हाजी इमरान याकूब, जमीयत उलेमा मेरठ के अध्यक्ष कारी अमीर आजम, जमीयत उलेमा के जनरल सेक्रेटरी मौलाना सलमान, बसपा के मेरठ मंडल कोआर्डिनेटर सतपाल पेपला, दारा सिंह प्रजापति, राम चरण सिंह प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम नागरिक का मेरठ में नहीं हो रहा सम्मान
याकूब कुरैशी ने जिलाधिकारी से कहा कि महापौर शहर का प्रथम नागरिक होता है। लेकिन मेरठ प्रथम नागरिक का कोई सम्मान नहीं हो रहा है। संविधान के अनुसार उनका एक प्रोटोकॉल है लेकिन मेरठ का प्रशासन इस प्रोटोकॉल को सत्ता के दबाव में पूरी तरह भूल चुका है। महापौर सुनीता वर्मा को उस समय जेल पर घंटों खड़े रखा गया, जब वह अपने पति योगेश वर्मा से मिलने जेल गई थी। उनके सम्मान में प्रोटोकॉल के तहत जेल का बड़ा गेट खुलना चाहिए था, लेकिन छोटे गेट के लिए भी उन्हें जद्दोजहद करनी पड़ी। प्रशासन का यह रवैया इस बात को साबित कर रहा है कि सियासी षड्यंत्र के तहत ही यह सारा खेल रचा जा रहा है।

खास बातें:
दलितों की रिहाई के लिए डीएम से मिले हाजी याकूब कुरैशी
सत्ता के दबाव में हो रहा दलितों का उत्पीड़न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed