{"_id":"5a907eb64f1c1b4d588ba170","slug":"41519419062-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्किट हाउस में भी दिखेगा भाजपा का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्किट हाउस में भी दिखेगा भाजपा का रंग
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्किट हाउस को भगवा रंग में रंगने की तैयारी
मेरठ। सर्किट हाउस की कायापलट करने के साथ भगवा रंग में रंगने की तैयारी है। पीडब्लूडी ने इसके लिए 1.28 करोड़ रुपये का प्रपोजल तैयार कर शासन को भेजा है। जिसमें सर्किट हाउस और एनेक्सी के पर्दे और सोफे भगवा रंग से मेल खाते नजर आएंगे, तो वहीं परिसर में रंगबिरंगी टायल्स लगाकर वाहन पार्किंग भी तैयार की जाएगी। माना जा रहा है कि 31 मार्च से पहले शासन की स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
अंग्रेजी शासन काल में बनायी गयी सर्किट हाउस की इमारत आज भी भव्यता के साथ बुलंद है। उत्तर प्रदेश में जब-जब सरकारें बनी हैं, उनकी मंशा के अनुरूप सर्किट हाउस का सौंदर्यीकरण हुआ है। अब यूपी में भाजपा की योगी सरकार है, तो जहां सरकारी विभागों में भगवा रंग प्राथमिकता पर दिख रहा है, तो वहीं सर्किट हाउस में भी भगवा रंग की झलक दिखाई देगी।
ऐसे होगा कायापलट
सर्किट हाउस के मुख्य भवन एवं एनेक्सी भवन में जलापूर्ति एवं सेनेटरी का कार्य, सभी बाहरी और अंदर की दीवारों की रंगाई-पुताई व छतों की सजावट का कार्य किया जाना है। इसका बजट 71.4 लाख रुपये रखा गया है। इसके अलावा सर्किट हाउस में नया फर्नीचर, बेड शीट, बेड कवर, कंबल, पर्दे, क्रॉकरी आदि की खरीद पर 19.96 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, प्रपोजल में सर्किट हाउस परिसर में मार्ग के दोनों और पुरानी टाइल्स उखाड़कर उसके स्थान पर नई टाइल्स लगाने और परिसर में वीआईपी गाड़ियों के लिए पार्किंग व्यवस्था पर भी पीडब्लूडी करीब 37.31 लाख रुपये खर्च करने का बजट प्रस्ताव तैयार कर चुका है। ये प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने लगायी थी फटकार
मेरठ। पिछले सप्ताह मेरठ दौरे पर आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस की खराब व्यवस्थाओं पर पीडब्लूडी अधिकारियों को फटकार लगायी थी। जिसके बाद चीफ इंजीनियर आरआर सिंह ने पीडब्लूडी अधिकारियों की सर्किट हाउस मेें ही क्लास ली थी। यही नहीं पूर्व में सर्किट हाउस का सौंदर्यीकरण करने के लिए बनाए गए प्रपोजल को लेकर बैठक की थी। सर्किट हाउस के कमरों में डाले गए बेड, सोफे, पुराने पर्दे और खाने व नाश्ते में प्रयोग होने वाली क्रॉकरी पर नाराजगी जतायी थी। अपने सामने ही फिर से प्रपोजल तैयार कराया और शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। जिसका असर यह हुआ कि प्रपोजल शासन को भेजा जा चुका है। शासन से स्वीकृति और धन मिलते ही सर्किट हाउस का रंग बदलना शुरू हो जाएगा।
उम्मीद तो जल्द है
प्रपोजल पूर्व में भी शासन को भेजा गया था। शासन ने कुछ आपत्तियां लगायी थीं। उनका संशोधन करके प्रपोजल शासन को भेज दिया है। इसी वित्तीय वर्ष में धन मिलने की उम्मीद है। सर्किट हाउस और एनेक्सी में कार्य कराए जाएंगे। -आरआर सिंह, चीफ इंजीनियर पीडब्लूडी
खास बातें
1.28 करोड़ का प्रपोजल तैयार किया पीडब्लूडी ने कायापलट के लिए
31 मार्च से पहले शासन से स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा कार्य
- पर्दे, फर्नीचर और टायल्स पर दिखाई देगा भगवा रंग
- सर्किट हाउस परिसर में ही बनेगा पक्का पार्किंग स्थल