फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कौमी एकता मंच ने स्पोर्ट्स कॉलेज की मांग की

कौमी एकता मंच ने स्पोर्ट्स कॉलेज की मांग की

Sat, 20 Jan 2018 02:29 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
कौमी एकता मंच ने स्पोर्ट्स कॉलेज की मांग की
शहर के विकास और समस्याओं से कराया अवगत
विज्ञापन

मेरठ। मुख्य सचिव राजीव कुमार से जनप्रतिनिधियों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों, व्यापारियों, समाजसेवी व स्वयं सेवी संगठनों ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपे। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सीएम द्वारा फरवरी माह में प्रस्तावित निवेश समिट में मेरठ व हापुड़ को प्राथमिकता देने की मांग की। कहा कि उद्योग केंद्र होने होने के कारण हवाई अड्डे की बाधाओं को दूर करने के साथ ही रिंग रोड कार्य को शिघ्रता से पूरा किया जाए।
वहीं दूसरी तरफ हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक, किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने भी मुलाकात की। इन लोगों ने हस्तिनापुर के हिंदू व जैन धर्म के धार्मिक स्थलों को विकसित करने, मथुरा की तरह हस्तिनापुर को कृष्ण सर्किट योजना में शामिल करने, मेरठ- पौड़ी हाईवे की मरम्मत आदि मांग की। पूर्व विधायक अमित अग्रवाल ने ज्ञापन देते हुए मेरठ महानगर में आंतरिक रिंग रोड तथा एलिवेटिड रोड का निर्माण कराने की मांग की। साथ ही कहा कि मेरठ जिला अस्पताल घनी आबादी में होने के कारण एंबुलेंस व डॉक्टर जाम में फंस जाते है। इस सब से राहत पाने के लिए सरधना रोड बाईपास पर नये अस्पताल परिसर का निर्माण होना चाहिए। भाजपा महानगर उपाध्यक्ष और पार्षद ललित नागदेव ने कूड़ा निस्तारण प्लांट शीघ्र चालू कराने और शहर के ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त कराने की मांग रखी।
विज्ञापन


इन्होंने भी सौंपे ज्ञापन
कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग नगर निगम के संविदा सफाई कर्मचारियों की समस्या पर पत्र सौंपा। बसपा पार्षद राजकुमारी चांदना ने शिवपुरम व चौहानपुरी मलिन बस्ती में सूडा से निर्माण कराये जाने की मांग की। सुरभी परिवार द्वारा जनसंख्या वृद्धि पर अंकुश लगाने की मांग की। भाजपा के अनिल जैनवाल ने सफाई कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन देने की बात कही। कौमी एकता मंच के अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन द्वारा स्पोर्ट्स कॉलेज और हाईकोर्ट बेंच की मांग की गई। भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में आ रही अड़चनों को दूर करने सहित अन्य मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यापारियों की तरफ से सौंपे कई मांग पत्र
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, मंत्री तथा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा, मंडप एसोसिएशन के अध्यक्ष विपुल सिंघल आदि ने मुख्य सचिव को कई ज्ञापन सौंपे। जिसमें बच्चा पार्क से भैसाली मैदान तक पटेल नगर नाले के साथ एलिवेटिड रोड निर्माण, बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक के अधूरे फ्लाईओवर को पूरा कराने, दिल्ली रोड पर यातायात दबाव को कम करने के लिए बागपत रोड को जैन नगर के पीछे से रेलवे रोड तक जोड़ने, रोडवेज बस अड्डों को मेरठ शहर से बाहर करने, तीरगरान दंगे में हुई शुभम रस्तोगी हत्या मामले में पीड़ित परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग रखी।

इसके साथ ही सोहराब गेट बस अड्डे से लेकर नई सड़क तक सड़क के एक ओर हो रहे व्यवसायिक भू उपयोग एवं दूसरी और मिश्रित भू उपयोग व रोड वाइंडिंग के मानकों की वजह से व्यापारियों को हो रही दिक्कत को उठाया। वाणिज्य कर विभाग द्वारा होटल, रेस्टोरेंट में खाने पर जीएसटी निर्धारण के भ्रम को दूर कराने, ध्वनि प्रदूषण कानून के तहत मंडप स्वामियों को इससे बाहर करने की मांग की गई। वहीं दूसरी तरफ गौरव शर्मा ने शहर में ट्रकों की नो एंट्री का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शहर में जाम और दुघर्टना ट्रकों के कारण नहीं बल्कि ये अवैध रूप से चल रहे टेंपो और ई रिक्शा के कारण होती है।

खास बात
जनप्रतिनिधियों और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्य सचिव को सौंपे ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed