{"_id":"5a5e63ef4f1c1b74268b4c69","slug":"41516135407-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की समस्या को लेकर 19 को प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की समस्या को लेकर 19 को प्रदर्शन
Updated Wed, 17 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों की समस्या को लेकर 19 को प्रदर्शन
मेरठ। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग की शाखा मेरठ खंड गंगा नहर के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान कराने के लिये संगठन की तरफ से अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन मंत्री उमाकांत सिंह ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अल्प वेतन भोगी कर्मचारी हैं। मकान निर्माण व शादी आदि कार्यों के लिये कर्मचारी को अपने भविष्य निधि खाते से अग्रिम अथवा बैंक से लोन लेने की जरूरत पड़ती है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अधिशासी अभियंता से मांग की है कि कर्मचारियों को भविष्य निधि खाते से समय रहते अग्रिम धन का भुगतान कराया जाए। संगठन मंत्री ने बताया कि इन्हीं मांगों को लेकर 19 जनवरी को सिविल लाइन क्षेत्र स्थित मेरठ खंड गंगा नहर कार्यालय परिसर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।