फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छह ट्रेनें निरस्त, एक दर्जन डायवर्ट, यात्री बेहाल

छह ट्रेनें निरस्त, एक दर्जन डायवर्ट, यात्री बेहाल

Mon, 15 Jan 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
छह ट्रेनें निरस्त, एक दर्जन डायवर्ट, यात्री बेहाल
मेरठ। गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर दौराला से खतौली के बीच रविवार से शुरू हुए इंटरलॉकिंग कार्य से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। आधा दर्जन ट्रेनों के रद होने और एक दर्जन ट्रेनों के रूट डायवर्जन से सेक्शन पर ट्रेनों का टोटा हो गया। इसके चलते यात्रियों को ट्रेन नहीं मिलने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मेरठ से टपरी तक करीब 107 किलोमीटर लंबे सेक्शन का दोहरीकरण कार्य चल रहा है। मेरठ सिटी से दौराला तक का कार्य पूरा हो चुका है और दौराला स्टेशन से खतौली स्टेशन तक दोहरीकरण कार्य अंतिम चरण में है। रविवार को इस हिस्से पर इंटरलॉकिंग कार्य शुरू हुआ है। रेलवे ने कार्य को प्रभावित होने से बचाने के लिए पहले ही ब्लाक दे दिया था। ब्लाक के चलते आनंद विहार टर्मिनल से कटरा तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन, कटरा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेेन, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, इंटरसिटी सुपर एक्सप्रेस रद रही। इसके अलावा इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस, देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस, देहरादून-चंडीगढ़ मदुरै एक्सप्रेस, वलसाड़-हरिद्वार एक्सप्रेस, इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस, बांद्रा-हरिद्वार एक्सप्रेस, उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस को रूट डायवर्ट कर वाया टपरी-शामली रूट से चलाया गया। इसके अलावा मेरठ सिटी-सहारनपुर नौचंदी लिंक एक्सप्रेस, अंबाला-दिल्ली पैसेंजर व कालका-दिल्ली पैसेंजर को आंशिक रूप से निरस्त रखा गया। जिसमें लिंक नौचंदी को सहारनपुर नहीं भेजा गया और कालका पैसेंजर व अंबाला पैसेंजर को सहारनपुर तक ही संचालित किया गया।
विज्ञापन

डेली पैसेंजर ज्यादा परेशान
इंटरलॉकिंग कार्य 19 जनवरी तक किया जाएगा। इसके चलते तब तक रेल यातायात इसी तरह प्रभावित रहेगा। यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी पैसेंजर ट्रेनों के प्रभावित होने से हो रही है। कई ट्रेनों के मेरठ सिटी स्टेशन नहीं पहुंचने से यात्री बेहाल रहे। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि कार्य के चलते ब्लाक दिया गया है। कार्य के पूरा होने के बाद ही यातायात सामान्य हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें
- दौराला से खतौली के बीच रविवार से शुरू हुआ ट्रैक का दोहरीकरण कार्य, रेल यातायात प्रभावित
- 19 जनवरी तक चलेगा इंटरलॉकिंग कार्य, रहेगी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed