{"_id":"5a4fe0a34f1c1bbf2d8b4f11","slug":"41515184291-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार के काम पर भाजपा लूट रही वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार के काम पर भाजपा लूट रही वाहवाही
Updated Sat, 06 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार के काम पर भाजपा लूट रही वाहवाही
मेरठ। मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल क्षमता और पुल निर्माण पर सपा ने सवाल उठाया है। सपा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा है कि ये सभी काम सपा सरकार में स्वीकृत हुए और पैसा भी तभी जारी हुआ, लेकिन योगी सरकार दूसरे के काम पर अपनी वाहवाही लूटने का काम कर रही है।
राजपाल सिंह ने कहा कि मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल क्षमता विस्तार का पूरा पैसा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा जारी किया गया था और तभी से काम जारी था। इससे पहले 10 करोड़ रुपये लगाकर इस मिल को भी अखिलेश यादव ने ही चालू कराया था। गंगनहर पुल का निर्माण कर उसका उद्घाटन भी हो चुका है और उद्घाटन शिलापट भी लगे हैं, इसी प्रकार हिंडन पुल का भी इस सरकार से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन योगी सरकार अपने नये काम के बजाए सपा सरकार के पुराने कामों पर वाहवाही लूट रही है।