{"_id":"5a36d33d4f1c1b3c3d8be4ef","slug":"41513542461-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से मेरठ में पुलिस का रेस्ट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से मेरठ में पुलिस का रेस्ट शुरू
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से मेरठ में पुलिस का रेस्ट शुरू
मेरठ। आज से जिले में पुलिस का रेस्ट (अवकाश) शुरू हो चुका है। शासन ने पुलिस विभाग में रेस्ट के लिए शासनादेश पहले ही जारी कर दिया था। एसएसपी के निर्देश पर देहलीगेट थाने में इसकी शुरुआत की गई है। रविवार रात को देहलीगेट थाने में रेस्ट का नोटिस भी चस्पा दिया गया। सोमवार को एक दरोगा और चार सिपाही रेस्ट पर रहेंगे।
29 अक्तूबर 2017 को अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था ने पुलिस कर्मियों को दसवें दिवस पर एक दिन का रेस्ट (ऑफ ड्यूटी) के निर्देश दिए थे। एसएसपी मंजिल सैनी के निर्र्देश पर एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता ने इसकी शुरुआत करा दी। थाने में जो रोस्टर चस्पाया गया है उसमें एक एसओ, 9 एसआई और 46 कांस्टेबल तैनात हैं। कांस्टेबलों में नौ महिला कांस्टेबल भी हैं। सोमवार को एसआई श्यौदान सिंह, कांस्टेबल अनीता, अर्जुन सिंह, सतेंद्र कुमार और अंकित कुमार रेस्ट पर रहेंगे। अन्य थानों में भी जल्द इसकी शुरुआत कराई जाएगी।
एसओ देहलीगेट ने बताया कि रेस्ट सुबह आठ बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक रहेगा। रेस्ट के समय जिला नहीं छोड़ सकते। बीच में कोई घटना होती है तो बुलाया भी जा सकता है। एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि अन्य थानों में भी रोस्टर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
खास बात
देहलीगेट थाने में शुरू हुआ पुलिस का अवकाश