फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कोहरे के कहर ने रोके ट्रेनों के पहिये

कोहरे के कहर ने रोके ट्रेनों के पहिये

Mon, 13 Nov 2017 02:42 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के कहर ने रोके ट्रेनों के पहिये
मेरठ। कोहरे के कारण ट्रेनों के पहिये रुकने लगे हैं। देरी के चलते शनिवार को जहां नौचंदी एक्सप्रेस रद्द की गई थी तो वहीं रविवार को संगम व जनशताब्दी एक्सप्रेस को भी रद्द करना पड़ा। इसके अलावा सेक्शन से गुजरने वालीं अधिकतर ट्रेन घंटो की देरी से पहुंचीं। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले एक साल से संगम और नौचंदी एक्सप्रेस समय पर नहीं पहुंच रही है। शनिवार को देरी के चलते नौचंदी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया था। रविवार को इस ट्रेन को राइट टाइम इलाहाबाद के लिए रवाना किया गया। शनिवार को नियत समय से 14 घंटे देरी से पहुंची संगम एक्सप्रेस को छह घंटे देरी से रात करीब एक बजे इलाहाबाद के लिए रवाना किया गया था। रविवार को संगम का दूसरा रैक समय से नहीं पहुंचने पर इसे रद्द करने की सूचना सिटी स्टेशन पर पहुंच गई। शाम को इलाहाबाद जाने के लिए स्टेशन पहुंचे यात्रियों को इसके रद्द होने की जानकारी मिली तो उन्हें मायूसी हाथ लगी। कुछ यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर नाराजगी भी जताई। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि कोहरे का असर ट्रेनों की गति पर पड़ रहा है। सभी ट्रेन नियत समय से लेट पहुंच रही हैं। वहीं जनशताब्दी एक्सप्रेस को भी 16 घंटे विलंब से चलने की वजह से रद्द कर दिया गया। दिल्ली से देहरादून जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को देहरादून नहीं भेजा जा सका। इसके अलावा सुपर एक्सप्रेस तीन घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे, गोल्डन टेंपल एक घंटा, अहमदाबाद मेल तीन घंटे, राज्यरानी एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed