फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सड़क पर उतरा ट्रैफिक पुलिस का अमला

सड़क पर उतरा ट्रैफिक पुलिस का अमला

Sat, 11 Nov 2017 02:42 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर उतरा ट्रैफिक पुलिस का अमला
मेरठ। शहर में जाम और अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस का पूरा अमला सड़क पर उतर गया। पहली बार हापुड़ अड्डा चौराहा और भूमिया पुल पर ट्रैफिक पुलिस का डंडा चला। 60 से अधिक वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। तीन घंटे तक चले अभियान में अतिक्रमण हटवाकर अवैध वाहनों को हटवा दिया।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी, टीआई सुनील कुमार, टीएसआई डीडी दीक्षित और नदीम खान दोपहर के समय 30 ट्रैफिक पुलिसक र्मियों के साथ हापुड़ अड्डा चौराहे पर पहुंचे। चौराहे के 100 मीटर के दायरे में पुलिस ने अवैध तरीके से खड़े ऑटो और ई रिक्शा व अन्य वाहनों को हटवा दिया। पुलिस की सख्ती के चलते ही हापुड़ अड्डा चौराहा साफ हो गया। हापुड़ अड्डा चौराहे से गोलाकुआं, भूमिया पुल तक भी सड़क के दोनों तरफ से अवैध तरीके से दुकानों के बाहर रखा सामान, फड़, ठेले और सड़क से भी वाहन हटवाए। ट्रैफिक पुलिस ने हापुड़ रोड पर भी अभियान चलाया। लाउड स्पीकर से सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाया। एक दर्जन से अधिक वाहनों को क्रेन से उठवाकर पुलिस लाइन भेज दिया। टीएसआई ने बताया कि आठ कार समेत 13 वाहनों को अलग अलग स्थानों से क्रेन से उठवाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। नो टेंपो जोन में 22 ऑटो सीज किए गये हैं। अवैध तरीके से चल रही 27 ई रिक्शा पर कार्रवाई की गई है। सड़क पर अवैध तरीके से खड़े 60 वाहनों के फोटो चालान चस्पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिस क्षेत्र का चालक, वहीं चलेगा ई रिक्शा
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने बताया कि आरटीओ विभाग से करीब पौने पांच हजार ई रिक्शाओं के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। पार्किंग और स्टैंड नहीं होने पर इन ई रिक्शाओं की संख्या अधिक हो चुकी है। ई रिक्शाओं पर रूट निर्धारण का काम शुरू कर दिया गया है। एक सप्ताह से रूट व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कर दिया जाएगा। ई रिक्शा को जो चालक जिस क्षेत्र का रहने वाला है वह उसी क्षेत्र के रूट पर ई रिक्शा चला सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
क्रेन आयी और कार उठाकर ले गई:
हापुड़ अड्डे पर शादाब अपनी कार को खड़ी कर भगत सिंह मार्केट में खरीददारी करने गया था। एक मिनट में ट्रैफिक पुलिस की कार आयी और क्रेन को उठाकर ले गई। बाद में युवक आया तो उसने शोर मचा दिया। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि ट्रैफिक नियम सभी के लिए बराबर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed