फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आईआईएमटी, आईपी, एएस कॉलेज ने जीते मैच

आईआईएमटी, आईपी, एएस कॉलेज ने जीते मैच

Sun, 05 Nov 2017 02:50 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
आईआईएमटी, आईपी, एएस कॉलेज ने जीते मैच
आईआईएमटी, आईपी, एएस कॉलेज ने जीते मैच
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ कॉलेज के भामाशाह पार्क में चल रही सीसीएसयू की अंतर महाविद्यालय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता सत्र 2017-18 के दूसरे दिन पांच मैच हुए। आईआईएमटी कॉलेज ने जेएमवी कॉलेज को 41 रन से हराया। आईपी कॉलेज बुलंदशहर ने डीएन कॉलेज मेरठ को तीन विकेट से शिकस्त दी। एएस कॉलेज लखावटी ने एनएएस कॉलेज की टीम को 171 रन से हराया। डीएवी कॉलेज बुलंदशहर ने एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स को आठ विकेट से हराया। गायत्री देवी कॉलेज ने जनहित इंस्टीट्यूट को एक विकेट से हराया।


मेरठ कॉलेज में बौद्धिक संपदा पर व्याख्यान
मेरठ। मेरठ कॉलेज के लॉ डिपार्टमेंट में शनिवार को प्री एलएलडी कोर्स वर्क के तहत बौद्धिक संपदा विषय पर शनिवार को व्याख्यान हुआ। मूट कोर्ट में इलाहाबाद विवि से आए प्रो. शिव शंकर सिंह ने कहा बौद्धिक संपदा ऐसी संपत्ति है, जिसके लिए किसी आर्थिक पूंजी की आवश्यकता नहीं होती। इसे हम ब्रेन पावर इंडस्ट्री भी कह सकते हैं। यह लोगों के मानसिक श्रम, कौशल और लगन से हासिल किया जा सकता है। इसके बल पर हम फिर से विश्व गुरु बन सकते हैं। उन्होंने पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क के बारे में जानकारी दी। डॉ. शिव शंकर ने कहा विश्व का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय ऑक्सफोर्ड में 61 प्रतिशत विद्यार्थी दूसरे देशों से आते हैं। भारत भी उच्च शैक्षिक संस्थानों में सुयोग्य प्रोफेसर्स के ज्ञान के माध्यम से विदेशी पूंजी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed