{"_id":"59bd9b954f1c1b96688b5045","slug":"41505598357-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रुक रहा स्वाइन फ्लू, डेंगू ने भी पसारे पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रुक रहा स्वाइन फ्लू, डेंगू ने भी पसारे पैर
Updated Sun, 17 Sep 2017 03:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग इन बीमारियों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। स्वाइन फ्लू के साथ-साथ अब डेंगू ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।
शनिवार को स्वाइन फ्लू के सात नए मरीज मिले हैं, जिनमें पांच मेरठ के हैं। जिले में अब तक 396 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। मेडिकल अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से जिन लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, उनमें मेरठ के मुकतध खान, देवांश, पूनम प्रधान, अंजुम और मुन्नी देवी हैं। इनके अलावा वकील चंद जैन और राम सिंह निवासी मुजफ्फरनगर हैं। मेडिकल में अब तक 1442 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें 521 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें मेरठ के 393 लोग हैं, जबकि तीन की पुष्टि दिल्ली की लैब से हुई थी।
उधर, शनिवार को डेंगू के 11 नए मरीज मिले हैं, जिनमें छह मेरठ के हैं। मेरठ में डेंगू के मरीजों की संख्या 35 पहुंच चुकी है। मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से मेरठ के विपिन (17), पप्पू (62), मेघा (38), सुनीता (37), शुभम (18) और सुभित अग्रवाल (35) को डेंगू की पुष्टि हुई है। शाहिद (27), सुभाष (18), जय किशन (45) और शाहिद मलिक (30) निवासी बागपत केरहने वाले हैं और मोहित (20) निवासी मुजफ्फरनगर को डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग दोनों बीमारियों को रोकने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या पहले की अपेक्षा कम हुई है। स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में टेमी फ्लू, वैक्सीन और मास्क हैं। डेंगू से रोकथाम के लिए मलेरिया विभाग को अलर्ट किया हुआ है। शहर में जगह-जगह डेंगू के लार्वा खोजे जा रहे हैं और फॉगिंग और एंटी लार्वा स्प्रे किया जा रहा है।