फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गिरफ्तारी छोड़कर सबूत मांगने में जुटी पुलिस

गिरफ्तारी छोड़कर सबूत मांगने में जुटी पुलिस

Wed, 23 Aug 2017 02:35 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी छोड़कर सबूत मांगने में जुटी पुलिस
गिरफ्तारी छोड़कर सुबूत मांगने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। स्पोर्ट्स कारोबारी रजनीश सखूजा की मौत के मामले में पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी छोड़कर कारोबारी की पत्नी से सबूत मांगने में जुटी है। सुसाइड नोट पुलिस के पास है, कारोबारी की पत्नी के पुलिस बयान दर्ज कर चुकी है। लेकिन पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश के नाम पर चुप्पी साधे है।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के दालमंडी निवासी रजनीश सखूजा (40) पुत्र अशोक सखूजा का तिरुपति प्लाजा में तीसरी मंजिल पर ऑफिस था। उनका सूरजकुंड में ग्लोबल ओरा स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से शोरूम है। 10 अगस्त की रात तिरुपति प्लाजा स्थित ऑफिस में रजनीश ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। रजनीश की पत्नी रितु सखूजा ने रजनीश के सौतेले पिता अशोक सखूजा और रजनीश के दो सौतेले भाइयों राजीव व संजीव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कारोबारी की पत्नी रितू मंगलवार को लालकुर्ती थाने पहुंची और विवेचना कर रहे दरोगा को मकान संबंधी कागजात सौंपे। पीड़िता ने पुलिस से कहा कि आरोपी राजीव व संजीव की पत्नी भी घर में ऊपरी मंजिल पर रह रही हैं। महिला भी समझौते के लिए दबाव डलवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लालकुर्ती पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सिर्फ एक दिन दबिश दी है। रितू का आरोप है कि पुलिस आरोपी पक्ष से मिल चुकी है। यही कारण है कि 12 दिन बीतने के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए। एसओ लालकुर्ती देवेश शर्मा का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
खास बात
स्पोर्ट्स कारोबारी रजनीश सखूजा की मौत का मामला
कारोबारी की पत्नी ने विवेचना कर रहे दरोगा को सौंपे मकान से संबंधित कागजात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed