{"_id":"596ccb8d4f1c1b48458b4588","slug":"41500302221-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों ने संभाली कांवड़ मार्ग की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिमों ने संभाली कांवड़ मार्ग की व्यवस्था
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
मुस्लिमों ने संभाली कांवड़ मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था
मेरठ (ब्यूरो)। शहर क्षेत्र के कांवड़ मार्गों पर शिव भक्तों का सैलाब उमड़ने पर यातायात व्यवस्था में सहयोग करने के लिए युवा सेवा समिति के मुस्लिम सदस्य भी सक्रिय हैं। जो शहर के मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक नियंत्रित करने में पुलिस की मदद कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष बदर अली ने महानगर क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को सहयोग के लिए समिति के सदस्यों की सूची पहले ही सौंप दी थी। उन्होंने बताया कि हापुड़ अड्डा, जली कोठी चौपला, मेहताब सिनेमा दिल्ली रोड, घंटा घर, इन्द्रा चौक, रेलवे रोड चौपला, सोतीगंज, ईदगाह चौपला, बेगमपुल आदि चौराहों पर समिति के कार्यकर्ता सक्रिय हैं। शहर के विभिन्न चौराहों पर समिति के आमिर गाजी, सैफू मेवाती, जमीर अहमद, बासित अली, मो. जावेद, नईम सागर, इकबाल आदि के नेतृत्व में समिति के सदस्य व्यवस्था में लगे हैं।