फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   41 thousand rupees looted from an old man who came to get his grandson treated

Meerut News: पोते का इलाज कराने आए बुजुर्ग से 41 हजार रुपये लूटे

Sun, 11 Aug 2024 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
41 thousand rupees looted from an old man who came to get his grandson treated
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में नर्सिंग होम के बाहर खड़े बिजनौर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग सतपाल से रकम दोगुना करने का लालच देकर 41 हजार रुपये लूट लिये। विरोध करने पर बदमाश बुजुर्ग से मारपीट कर फरार हो गए। बुजुर्ग हादसे में घायल हुए अपने पोते का उपचार कराने के लिए आए थे। घटना से पीड़ित बुजुर्ग को सदमा पहुंचा है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ठगी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


बिजनौर के गाड़ियां गांव के रहने वाले सतपाल ने बताया कि चार अगस्त को ट्रैक्टर पलटने से उनका बेटा सचिन और 14 वर्षीय पौत्र कार्तिक घायल हो गए थे। सचिन का इलाज बिजनौर में चल रहा है। जबकि कार्तिक की गंभीर हालत देखते हुए मेरठ के लिए रेफर किया गया था। कार्तिक फिलहाल हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल में भर्ती है। पौत्र के इलाज के लिए सतपाल शनिवार की सुबह गांव से 41 हजार की रकम लेकर आया था। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सतपाल अस्पताल के बाहर खड़े थे। इसी बीच दो युवक वहां पर पहुंचे। दोनों युवकों ने कूपन देकर सतपाल को रकम दोगुना करने का लालच दिया।
विज्ञापन

बुजुर्ग ने आरोपियों से कहा कि उनके पास केवल पोते के इलाज के रुपये हैं। इससे पहले सतपाल कुछ समझ पाता, बदमाशों ने सतपाल के साथ मारपीट करते हुए 41 हजार की रकम लूट ली और मौके से फरार हो गए। सतपाल के शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामले में ठगी का केस दर्ज किया गया है, बदमाशों की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed