फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   4000 volunteer election ballot

चार हजार स्वयंसेवकों का चुनावी शंखनाद

Sat, 09 Feb 2019 02:02 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sat, 09 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
4000 volunteer election ballot
मेरठ - फोटो : meerut
बागपत रोड स्थित विद्या नॉलेज पार्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ प्रांत के तीन दिवसीय संकल्प शिविर का शुक्रवार से शुभारंभ हो गया। शाम तक सभी 4 हजार प्रशिक्षित स्वयंसेवक शिविर स्थल पर जुट गए। इसके बाद रात्रि भोजन के बाद सभी से आगामी कार्यक्रम पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

आरएसएस द्वारा मेरठ प्रांत का तीन दिवसीय संकल्प शिविर मेरठ में आयोजित कराया गया है। इसमें मेरठ प्रांत के तहत आने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन मंडलों के 15 जनपदों से 4 हजार प्रशिक्षित स्वयंसेवक आमंत्रित किए गए हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों को अब सामाजिक सरोकारों के साथ पर्यावरण आदि से जोड़ते हुए सीधे जनता से संवाद स्थापित करने के लिए तैयार करना है। शिविर के अंतिम दिन 10 फरवरी को संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत भी स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। शुक्रवार रात में भोजन के बाद सभी को मेरठ प्रांत के संघ नेताओं ने संबोधित करते हुए शिविर का मुख्य उद्देश्य और आने वाले दो दिनों तक होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। आरएसएस के क्षेत्र संघचालक सूर्य प्रकाश टांक, प्रांत कार्यवाह फूल सिंह और प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मित्तल, धनीराम आदि मौजूद रहे। स्वयंसेवकों को अजय मित्तल ने बताया कि मुख्य रूप से सामाजिक समरसता, सद्भाव, पर्यावरण तथा जल संरक्षण विषयों पर स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके साथ ही  शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सुरक्षा, संस्कार, महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन, गोसेवा आदि विषयों पर भी विचार गोष्ठियां होंगी।
विज्ञापन

मीडिया को रखा गया दूर
शिविर स्थल की सुरक्षा व्यवस्था स्वयंसेवकों को ही दी है। शिविर में प्रतिभाग करने वाले और व्यवस्था में लगे स्वयंसेवकों को परिचय पत्र जारी किए गए हैं। चिह्नित स्वयंसेवकों के अलावा शिविर स्थल पर किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं मीडिया से भी दूरी रखी गई है। यदि संभव हुआ तो शिविर उपरांत शिविर का कार्यवृत्त जारी हो सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी बनी शिविर में, रोटी घरों से आई
मेरठ। राष्ट्रोदय की तर्ज पर इस शिविर में भी भोजन की व्यवस्था महानगर के स्वयंसेवकों के घरों से की जा रही है। बृहस्पतिवार के रात्रि भोजन के लिए महानगर के एक-एक स्वयंसेवकों के घर से 24-24 रोटियां शिविर स्थल पर भेजी गई, जबकि सब्जी शिविर स्थल पर ही बनवाई गई।

गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी भी जाएंगे भागवत
मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत संकल्प शिविर में 10 फरवरी को आएंगे। यहां पर वह स्वयं सेवकों को संबोधित करेंगे। संघ सूत्रों के अनुसार डा. भागवत स्वयं सेवकों को संबोधित करने के बाद स्वामी विवेकानंद गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी भी जाएंगे। जहां पर वह गुरुकुल का भ्रमण करने के साथ वहां के विद्यार्थियों से भी संवाद करेंगे।


तूफान और बारिश से पड़ा तैयारी पर असर
मेरठ। संघ के संकल्प शिविर की तैयारी पर बृहस्पतिवार रात आई बारिश भारी पड़ी। बृहस्पतिवार दिन में खड़ा किया गया 100 गुणा 300 फुट का विशाल पंडाल कई जगह से गिर गया और पानी भर गया। इसके अलावा शिविर स्थल जाने वाले बागपत मार्ग पर भी बिजली के खंभे और पेड़ गिरने से तैयारी पर असर पड़ा। शुक्रवार सुबह मौसम खुलने पर दिनभर भारी मशक्कत करते हुए शाम तक पंडाल खड़ा कर व्यवस्था दुरुस्त की गई। प्रशासन ने संघ के कार्यक्रम को देखते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ ही लोक निर्माण विभाग आदि को अलर्ट किया। जिस पर सभी विभागों ने पूरा अमला लगाकर शाम तक गिरे हुए बिजली के खंभों को खड़ा करने के साथ गिरे हुए पेड़ों को भी हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed