दौराला। सकौती चीनी मिल परिसर में शुक्रवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन आईपीएल फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया। शिविर में ग्रामीणों और किसानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और जांच कराई।
चिकित्सकों ने ग्रामीणों और किसानों की बीपी, शुगर, आंख, कोलेस्ट्रॉल, थायराइड आदि की जांच की। शुभारंभ प्रधान प्रबंधक दीपेंद्र कुमार खोखर ने किया। दिल्ली और मेरठ से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने जांच करते हुए दवाइयां वितरित की, जिसमें लगभग 400 लोगों को देखा गया। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधित सुझाव दिए गए। इस दौरान रमांशु शर्मा, रिचा वर्मा, अनम, मोहम्मद फैज, डॉ. दिव्यांशु सेंगर, गुलफाम, डॉ. शिवानी, अनस, रईस, फैजान, जितेंद्र, वीकेंद्र, आदेश चौधरी, अमरदीप, मोहित, मिर्जा गालिब, सतीश आदि मौजूद रहे।