फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   40 snakes emerge from inside AC, panic among family members

एसी के अंदर से निकले 40 सांप, परिजनों में दहशत

Wed, 03 Jun 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
40 snakes emerge from inside AC, panic among family members
एसी के अंदर से निकले 40 सांप, परिजनों में दहशत
विज्ञापन

मोदीपुरम। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पावली खुर्द में सोमवार रात एक घर में एक के बाद एक 40 से अधिक सांप के बच्चे निकलें। इससे परिजनों व ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सांप के बच्चे एसी के पाइप से निकल रहे थे।

पावली खुर्द निवासी श्रद्धानंद पुत्र दयानंद किसान है। बताया गया है कि सोमवार रात वह परिवार के साथ बैठे हुए थे। अचानक एक सांप का बच्चा उन्हें फर्श पर रेंगता मिला। इस पर वह सांप के बच्चे को पकड़ कर जंगल में छोड़ आए। जब रात्रि में परिवार के लोग सोने जा रहे थे, तब बेड पर सांप के तीन बच्चे पड़े हुए दिखाई दिए। इस पर उनके होश उड़ गए। परिजन कुछ समझ पाते इतने में ही सांप का एक बच्चा एसी के पाइप से निकलता दिखाई दिया। इस पर परिजनों ने एसी को खोला तो उसमें से एक के बाद एक 40 से अधिक सांप के बच्चे निकले। सांप के बच्चे निकलने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ श्रद्धानंद के घर पर लग गई। सभी सांप के बच्चों को पकड़कर परिजनों ने जंगल में छोड़ दिया। इस घटना के बाद से ही परिजनों के साथ ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। इतनी अधिक संख्या में एसी से सांप के बच्चे निकलने की चर्चा गांव समेत आसपास के गांव में भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed