फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   40 liters of raw liquor recovered near Old Ganga in Hastinapur, furnace destroyed

हस्तिनापुर में बूढी गंगा के समीप 40 लीटर कच्ची शराब बरामद, भट्ठी नष्ट की

Tue, 27 Jul 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
40 liters of raw liquor recovered near Old Ganga in Hastinapur, furnace destroyed
हस्तिनापुर में बूढी गंगा के समीप 40 लीटर कच्ची शराब बरामद, भट्ठी नष्ट की
विज्ञापन

हस्तिनापुर। पुलिस ने सोमवार को खादर क्षेत्र में शराब माफिया के खिलाफ अभियान चलाया। मौके से पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब, पानी के ड्रम, यूरिया, शराब बनाने के उपकरण, बाइक व मोबाइल बरामद किया है। जबकि शराब बना रहे लोग पुलिस के आने की भनक पाते ही फरार हो गए।
सोमवार को थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने अवैध कच्ची शराब बनाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कई गांवों में अवैध शराब बनाने व
ालों के खिलाफ छापामारी की। पुलिस को गांव रठौरा खुर्द के समीप बूढ़ी गंगा में शराब बनाने की भट्ठी धधकती मिली। जहां पर शराब माफिया द्वारा दिन में ही शराब तैयार की जा रही थी। शराब माफिया पुलिस के आने की आहट पाकर जंगल के रास्ते मौके से फरार हो गए। पुलिस ने धधकती भट्टी को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर दो प्लास्टिक की केन में रखी 40 लीटर अवैध कच्ची शराब, प्लास्टिक के दो खाली ड्रम, एक किलो यूरिया, शराब बनाने के उपकरण, बाइक व मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि शराब बनाने वाले दो फरार आरोपियों की पहचान हो गई है। जिनमें गुरमुख पुत्र जोगा सिंह रठौरा खुर्द व राजेश पुत्र श्रीकिशन निवासी कुनहेडा हैं। चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के बावजूद बंद नहीं हो रहा कारोबार
खादर क्षेत्र में लगातार पुलिस कार्रवाई के बावजूद कच्ची शराब बनाने का कारोबार पूर्ण रूप से बंद नहीं हो पा रहा है। अवैध कच्ची शराब बनाना कुछ लोगों के व्यापार का हिस्सा बन चुका है। बूढ़ी गंगा और गंगा का खुला मैदान शराब माफिया के लिए सुरक्षित स्थान माना जाता है। इसलिए इन्हीं स्थानों पर सबसे ज्यादा अवैध कच्ची शराब का कारोबार होता है, जिसकी आसपास के जिलों में भी सप्लाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed