फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   40% construction of sports university completed in 36 months

Meerut News: खेल विश्वविद्यालय का 36 महीने में 40 फीसदी निर्माण पूरा

Sun, 05 Jan 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
40% construction of sports university completed in 36 months
सरधना। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय सलावा में निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते डीएम, कुलपति 
सरधना (मेरठ)। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय निर्माण को लेकर डीएम दीपक मीणा व एडिशनल कमिश्नर जसजीत कौर ने कुलपति के साथ समीक्षा बैठक की। संबंधित विभाग के साथ बैठक करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए सख्त निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में बताया गया कि लक्ष्य के अनुसार 40 फीसदी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

खेल विश्वविद्यालय के कैंप कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद जिलाधिकारी दीपक मीणा, कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत, एडिशनल कमिश्नर एवं कार्यवाहक रजिस्ट्रार जसजीत कौर ने निर्माण कार्यों का साइट पर जाकर निरीक्षण किया। निर्माणाधीन भवनों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन हितेंद्र सिंह ने बताया कि 920 मजदूर लगाए हुए हैं। तीन क्रेन की मदद से ऊपरी मंजिल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम दीपक मीणा ने मजदूर और क्रेन की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि में निर्माण पूरा कराना प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि निर्माण कार्य धीमी गति से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त तक निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो जनवरी, 2022 को सलावा में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। 90 एकड़ में बनने वाले प्रदेश के पहले खेल विवि में ओलंपिक खेलों से संबंधित अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अधिकारियों ने निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्धारित अवधि में कार्य पूरा करने के लिए निर्देश दिए। कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत, एडिशनल कमिश्नर व कार्यवाहक रजिस्ट्रार जसजीत कौर ने पिछड़ने वाले निर्माण कार्य की भरपाई करने के निर्देश दिए। कहा कि कार्य में देरी पर कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रोजेक्ट के अनुसार, 14 अगस्त 2025 तक निर्माण कार्य पूरा होने के बाद विवि हैंडओवर किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हैंडओवर होने के बाद वर्ष 2026 में खिलाड़ियों के लिए प्रवेश शुरू कर दिए जाएंगे। डीएम ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन, एई और अवर अभियंताओं को नियमित रूप से समीक्षा करने के निर्देश दिए। एक्सईएन को नियमित रूप से साइट पर विजिट करने, डिमांड के अनुसार कर्मचारी और मजदूरों को बढ़ाने के लिए कहा। इस दौरान एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ संजय कुमार जायसवाल मौजूद रहे।



20 भवनों का चल रहा निर्माण

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में फाउंडेशन के बाद पहले चरण में 20 से अधिक भवनाें में एक साथ तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कमिश्नर को बताया कि प्लान के अनुसार प्रशासनिक भवन, एकेडमिक ब्लॉक, क्लासरूम कॉमप्लेक्स, सेंट्रल लाइब्रेरी, वर्कशॉप, वाइस चांसलर आवास, चार श्रेणी के आवासीय भवन, दो गर्ल्स हॉस्टल, दो बॉयज हॉस्टल, दो मेस, हेल्थ सेंटर, सुविधा केंद्र, इलेक्ट्रिक प्लांट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, फुटबाल मैदानए गेस्ट हॉस्टल आदि का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed