फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   4 more patients of new form of corona found

कोरोना के नए रूप के चार और मरीज मिले

Sat, 09 Jan 2021 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
4 more patients of new form of corona found
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना वायरस के नए रूप के शुक्रवार को चार और मरीज मिले हैं। दिल्ली की केंद्रीय लैब से इन चार मरीजों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। इससे पहले इस तरह के पांच मरीज मिल चुके हैं। महानगर में अब कोरोना के नए स्ट्रेन के मरीजों की संख्या नौ हो गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन के अनुसार अभी तक दिल्ली की केंद्रीय लैब में जीरो सीक्वेंसिंग के लिए 35 मरीजों के सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें से अधिकांश की रिपोर्ट आ चुकी है। कुछ अन्य सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। सबसे पहले टीपीनगर क्षेत्र की संत विहार कॉलोनी निवासी ढाई वर्षीय बच्ची में कोरोना के नए स्ट्रेन की दिल्ली की लैब से पुष्टि हुई थी। इसके बाद बच्ची के परिजनों और अन्य लोगों के भी सैंपल दिल्ली लैब में भेजे गए।
विज्ञापन

चार दिन पहले बच्ची के माता-पिता और इस परिवार के बलवंत एंकलेव मोदीपुरम निवासी दो रिश्तेदारों में भी कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई थी। बच्ची का परिवार ब्रिटेन से लौटा था, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन परिवार के सभी लोगों और रिश्तेदारों की जांच कराई थी। शुक्रवार को बलवंत एंकलेव निवासी चार और लोगों में कोरोना के नए वायरस की पुष्टि हुई है। ये चारों लोग इस परिवार के रिश्तेदार और संपर्क वाले हैं। सीएमओ का कहना है कि इन चारों लोगों को पहले ही कोविड वार्ड में लाया गया था। कुछ और अन्य सैंपल हैं उन्हें दिल्ली की केंद्रीय लैब भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के 24 नए मरीज मिले
मेरठ। जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 24 नए मरीज मिले हैं। सीएमओ के अनुसार कोरोना संक्रमण के लिए 4378 लोगों का टेस्ट किया गया था। जिले में अभी तक कोरोना के 20956 मरीज मिल चुके हैं, जबकि 398 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को 75 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अभी तक 19838 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। 720 सक्रिय मरीज हैं। जिनमें 152 होम आइसोलेशन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed