{"_id":"5da2345f8ebc3e93d62b1543","slug":"4-arrested-meerut-news-mrt448206436","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खड़ी करने पर संघर्ष, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खड़ी करने पर संघर्ष, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार खड़ी करने पर संघर्ष, चार गिरफ्तार
मेरठ। जागृति विहार में कार खड़ी करने को लेकर शनिवार को हुए संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए। आरोप है कि एक फ्लैट में एक युवक को अगवा करके पीटा गया और फिर फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-6 में एक परिवार के द्वारा कार खड़ी करने और गंदगी करने का आरोप कॉलोनी के लोग लगाते हैं। इसको लेकर आठ अक्तूबर को कॉलोनी के लोगों का उक्त परिवार के साथ विवाद हुआ था। जिसमें मारपीट हुई और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच ठंडे बस्ते में डाल दी। शनिवार को दोनों पक्ष के लोगों में कार खड़ी करने को लेकर फिर से विवाद हुआ। मारपीट हुई तो कॉलोनी में अफरातफरी मच गई है।
मामला तूल पकड़ने पर मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कोकी पटेल, अनिरुद्ध पटेल, आलोक पटेल व हरीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर मेडिकल प्रशांत मिश्रा का कहना कि कॉलोनी के लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने एक युवक को घर से अगवा कर उसकी पिटाई की। पुलिस ने विक्रम पंवार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
पुलिस की लापरवाही से बढ़ा विवाद
कार खड़ी करने और गंदगी होने को लेकर कॉलोनी के लोगों में कई बार विवाद हुआ, इसकी जानकारी भी पुलिस को है। दोनों पक्षों में मारपीट व हंगामा कई बार हुआ। पुलिस खामोश रही और विवाद बढ़ता चला गया। इस विवाद में पुलिस की लापरवाही सामने आई है।
स्वाइन फ्लू से हो चुकी दंपती की मौत
कॉलोनी के लोगों ने बताया है कि गंदगी के चलते स्वाइन फ्लू से एक दंपती की मौत हो चुकी है। कई बार कॉलोनी के लोगों ने पैसा एकत्र करके कॉलोनी की सफाई कराई। सफाई को कहने पर उक्त लोग मारपीट करते है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपियों का यहां पर बड़ा परिवार है, जिसके चलते वह बार-बार धमकी देते हैं।