फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   395 people examined at health camp in Dhantala

Meerut News: धनतला में स्वास्थ्य शिविर में 395 ग्रामीणों की जांच

Sun, 27 Sep 2026 06:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
395 people examined at health camp in Dhantala
खरखौदा के गांव धनतला में स्वास्थ्य शिविर में जांच करते ग्रामीण (आयोजक)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। खरखौदा ब्लॉक के धनतला गांव में रविवार को न्यूबर्ग औद्योगिक समूह एवं जसवंत सिंह रामेश्वरी त्यागी ट्रस्ट के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत 18वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 395 ग्रामीणों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। 285 लोगों की आंखों की जांच कर जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक सतवीर त्यागी ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर गांव के अंतिम छोर तक बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। ग्रामीणों को उपचार और जांच के लिए दूर न जाना पड़े, इसके लिए इस तरह के स्वास्थ्य शिविर महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

शिविर में चिकित्सकों की टीम ने 215 लोगों की रक्त जांच की। 86 लोगों की मुंह के कैंसर, 135 महिलाओं की स्तन कैंसर और 47 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों की जांच के दौरान जरूरतमंद लोगों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। महिलाओं को सेनेटरी पैड भी उपलब्ध कराए गए। शिविर में अनिल त्यागी, अतुल त्यागी, प्रदीप त्यागी, संदीप त्यागी, फिरेराम, मुनेंद्र मावी, अक्षय प्रजापति और कपिल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed