मेरठ में फिर तीन महिलाएं संक्रमित, 12 मरीज अस्पताल में भर्ती, 3940 योद्धाओं का हुआ टीकाकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में गुरुवार को तीन महिलाओं को कोरोना की पुष्टि हुई। कुल 4563 सैंपलों की जांच की गई थी। महिलाएं सोफीपुर, शास्त्रीनगर और रविंद्रनाथ पुरी कैंट की रहने वाली हैं। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि जिले में कोरोना के 19 अस्पतालों में 12 मरीज भर्ती हैं।
वहीं कोरोना से बचाव के लिए गुरुवार को जिले में 3940 कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण किया गया। इस तरह अब तक 26817 लोगों का पहला टीकाकरण पूरा हो चुका है, जबकि 533 को दूसरा टीका भी लग चुका है। फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण पिछली बार से बढ़ा है, लेकिन अभी भी जागरूकता की कमी है। इस बार टीकाकरण 57.3 प्रतिशत रहा।
गुरुवार को 6880 फ्रंट लाइन वर्कर्स (पुलिस, नगर निगम और रेवेन्यू विभाग) को टीकाकरण के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 2940 नहीं पहुंचे। 25 स्थानों पर 48 सत्र में टीकाकरण किया गया। जानी में सबसे ज्यादा टीकाकरण 192.3 प्रतिशत हुआ। इसी तरह जिला अस्पताल में 101 प्रतिशत, पीएसी अस्पताल में 129 प्रतिशत रहा। यहां जितने लाभार्थी बुलाए गए थे, उनसे ज्यादा यानी अगले सेशन के भी रजिस्टर्ड लाभार्थी आ गए, जिन्हें टीका लगाया गया। टीकाकरण बढ़ाने के लिए ऐसा करने के निर्देश हैं। वहीं सबसे कम कंकरखेड़ा में टीकाकरण हुआ। यहां 173 लोगों को बुलाया गया था, इनमें से सिर्फ एक व्यक्ति पहुंचा। टीकाकरण के बाद किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। अब इन लाभार्थियों के लिए 28 दिन बाद फिर से सत्र आयोजित कर दूसरी डोज लगाई जाएगी।
पुलिस का प्रतिशत ज्यादा, नगर निगम का कम
4236 पुलिसवालों को बुलाया गया था। इनमें से 2097 पहुंचे। यह 49.5 प्रतिशत रहा। वहीं 1960 नगर निगम वालों को बुलाया गया, जिनमें 721 पहुंचे, जो 36.8 प्रतिशत रहा। रेवेन्यू और अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स में से 1806 बुलाए गए, इनमें से 1122 पहुंचे। जो करीब 62 प्रतिशत रहा।
यह भी पढ़ें: पीसीएस 2019 रिजल्ट: युवाओं ने हासिल की बड़ी कामयाबी, बागपत की बेटी बनीं डिप्टी जेलर, तस्वीरें
अब तक टीकाकरण
दिन लक्ष्य टीकाकरण प्रतिशत
16 जनवरी 694 562 81
22 जनवरी 3260 2366 72.6
28 जनवरी 6037 4239 70.22
29 जनवरी 4900 3709 75.7
4 फरवरी 3780 2372 62.8
5 फरवरी 3067 1832 60.0
11 फरवरी 5119 2381 46.5
12 फरवरी 4462 2576 58.0
15 फरवरी 8884 3373 38.0
18 फरवरी 6880 3940 57.3
टीकाकरण कराने से सीधे भी मना कर रहे लोग
कुछ लोग टीकाकरण कराने से सीधे भी मना कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को 1486 लोगों ने या तो मना कर दिया। टीकाकरण न कराने वालों में 64 ऐसी महिलाएं थीं जो या तो गर्भवती हैं या फिर बच्चे को दूध पिला रही हैं। 233 लोगों ने खुद को बीमार बताया। 874 लोगों ने कहा कि रांग नंबर लग गया है, जबकि 258 लोग ऐसे रहे जिनके नाम पोर्टल ने दोबारा भेज दिए थे। 25 लोग दूसरे जिलों के थे। इस तरह 2940 लोग ऐसे रहे जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया।
आज 1658 कोरोना योद्धाओं का होगा टीकाकरण
शुक्रवार को 1658 कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण होगा। इसके लिए 11 स्थानों पर 25 सत्र बनाए गए हैं। इसके साथ फ्रंट लाइन वर्कर्स के टीकाकरण का फेज पूरा हो जाएगा। इसके बाद इनका 22 फरवरी को मॉपअप राउंड होगा। इसमें बचे हुए लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। वहीं 22 जनवरी को जिन स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था शुक्रवार को उन्हें दूसरी डोज लगाई जाएगी। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि जिन स्थानों पर टीकाकरण होगा उनमें मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़, भूड़भराल, मवाना, सरधना और हस्तिनापुर आदि शामिल हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/