फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   394 workers not present in counting training

मतगणना प्रशिक्षण में सामाजिक दूरी का पालन करना भूले कर्मचारी

Sat, 01 May 2021 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
394 workers not present in counting training
मतगणना प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे 394 कर्मचारी
विज्ञापन

मेरठ। पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए आयोजित प्रशिक्षण में से 394 कर्मचारी गैरहाजिर रहे। दो मई को होने वाली मतगणना के लिए 2208 कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया। जिला पंचायती राज अधिकारी आलोक कुमार सिन्हा ने प्रशिक्षण दिया। मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी के आइसोलेट होने के कारण वह प्रशिक्षण कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
कर्मचारियों को प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। वहीं, 12 ब्लॉकों में दो मई को होने वाली मतगणना के लिए तैयारियों को शनिवार को पूरा कर लिया जाएगा। 12 ब्लॉकों में 184 टेबिल पर मतगणना होगी। अभी तक मतगणना के लिए दो पाली तय की गई है। प्रशासन का दावा है कि दो दिनों में मतगणना को पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, ब्लॉक स्तर पर उम्मीदवार और एजेंट अपना कोरोना टेस्ट कराने के लिए आगे आ रहे हैं। सभी अपने स्वास्थ्य और दूसरों की सुरक्षा को देखते हुए टेस्ट करा रहे हैं।
विज्ञापन

--
लापरवाही : प्रशिक्षण में सामाजिक दूरी का पालन नहीं
एक तरफ कर्मचारी मतगणना का विरोध करने में आगे हैं। वहीं, दूसरी ओर एसडी सदर इंटर कॉलेज में आयोजित हुए मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का पालन करने में लापरवाह साबित हुए। दो पालियों में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मचारियों की भीड़ इस कदर बढ़ गई कि एक-दूसरे से पहले प्रशिक्षण कक्ष में जाने की जल्दबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, प्रशासन की तरफ से भी लापरवाही बरती गई प्रशिक्षण कक्ष के लिए सिर्फ एक ही नोटिस बोर्ड लगाया है। जिससे वहां सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed