फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   39 sensitive locations identified on the Kanwar route.

Meerut News: कांवड़ मार्ग पर 39 संवेदनशील स्थान मिले

Thu, 23 Jul 2026 07:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
39 sensitive locations identified on the Kanwar route.
- उप जिलाधिकारी ने मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर ने अधिकारियों के साथ चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया। सलावा से भलसोना तक चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग की गंगनहर पटरी पर 31 और कांवड़ रजबहा पटरी पर आठ संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए। निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त सड़क, झाड़ियों, गंदगी, प्रकाश व्यवस्था की कमी और गंगनहर किनारे सुरक्षा संबंधी कमियां सामने आईं।
उप जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, विद्युत, सिंचाई, नगर निकाय समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों को यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग पर सड़क मरम्मत, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। निरीक्षण के दौरान गंगनहर किनारे दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों पर गोताखोरों की तैनाती की आवश्यकता भी सामने आई।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को ऐसे स्थानों पर समय से गोताखोर तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed