फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   37 ambulances on alert mode, will get immediate medical attention if sick

Meerut News: 37 एंबुलेंस अलर्ट मोड पर, बीमार होने पर तत्काल मिलेगी चिकित्सा

Thu, 11 May 2023 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 11 May 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
37 ambulances on alert mode, will get immediate medical attention if sick
मेरठ। जिले में निकाय चुनाव के लिए 37 एंबुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। किसी के बीमार होने पर तत्काल चिकित्सा मिलेगी। इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी, ताकि मतदाता और मतदानकर्मी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर इलाज मुहैया हो सके। सभी थाना क्षेत्रों में मतदान दिवस पर एक-एक एंबुलेंस तैनात रहेगी। कुछ चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को रिजर्व में रखा गया है। इनका संपर्क कंट्रोल रूम से रहेगा। जरूरत पड़ने पर सीएचसी-सीएचसी की टीम को तत्काल रवाना किया जाएगा। अर्बन हेल्थ पोस्ट पर भी चिकित्सकों को अलर्ट रखा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि मतदान के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी तैयारियां की गई हैं। विभाग की ओर से चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मतदान के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करने, मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग करने की अपील की गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रवीण गौतम ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और सामुदायिक-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी व पीएचसी) पर टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज आदि सभी जगह कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed