फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   36 students absent in CBSE exam on day one

सीबीएसई परीक्षा में पहले दिन 36 छात्र रहे अनुपस्थित

Sun, 16 Feb 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
36 students absent in CBSE exam on day one
सीबीएसई परीक्षा में पहले दिन 36 छात्र रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

मेरठ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं शनिवार से प्रारंभ हो गईं। शनिवार को पहले दिन तीनों केंद्रीय विद्यालयों सहित पांच केंद्रों पर परीक्षा हुई। दसवीं कक्षा में 684 में से 648 छात्रों ने परीक्षा दी। 36 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। बारहवीं कक्षा में 36 छात्रों का पेपर था, सभी उपस्थित रहे। अब 17 फरवरी सोमवार को दसवीं कक्षा के छात्रों का गृह विज्ञान का पेपर है। पेपर केवल एक केंद्र आरएन पब्लिक स्कूल में होगा। बारहवीं कक्षा में कृषि, कथक व नृत्य का पेपर होगा। कृषि का पेपर केएल इंटरनेशनल स्कूल में व नृत्य का पेपर वनस्थली पब्लिक स्कूल में होगा। कृषि में 25 व नृत्य के पेपर में 95 विद्यार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के जूते, मौजे उतरवाकर उन्हें चेक किया गया। जो छात्र घड़ी या स्मार्ट घड़ी पहनकर आए थे उसे भी स्कूलों के गेटों पर ही उतरवाकर जमा करा लिया गया। दस बजते ही सभी विद्यालयों के गेट बंद कर दिए और नो एंट्री हो गई। 10 बजे के बाद किसी भी केंद्र पर छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया। शर्ट व बाजूू के बटन खुलवाकर भी नकल जांची गई। शनिवार को विभिन्न वैकल्पिक विषयों का पेपर हुआ। कृष्णा पब्लिक, मेरठ पब्लिक फॉर गर्ल्स, द एवेन्यू, आईआईएमटी, जेपी इंटरनेशनल गंगानगर में अलग- अलग विषयों के पेपर हुए। तीनों केंद्रीय विद्यालयों में 12वीं कक्षा के छात्रों का बैकिंग, मल्टीमीडिया व टेक्नोलॉजी का पेपर हुआ। पेपर आसान आने पर छात्रों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed