फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   36 lakh outstanding amount recovered in the camp, 40 electricity connections cut

Meerut News: शिविर में 36 लाख ककाया की वसूली, 40 विद्युत कनेक्शन काटे

Tue, 07 Jan 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
36 lakh outstanding amount recovered in the camp, 40 electricity connections cut
सरधना। ऊर्जा निगम की तरफ से चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना के तहत कस्बा सहित देहात क्षेत्र में शिविर लगाए गए। शिविर में 475 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर योजना का लाभ लिया। जबकि निगम ने कुल 36.12 लाख रुपये बकाया की वसूली की और बकाया पर 40 कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार जायसवाल ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत सोमवार को गांव घोसियान, कुलंजन, बेगमाबाद, नवाबगढ़ी, नानू, महादेव, रार्धना, कालंदी, वलीदपुर, पांचली बुजुर्ग, कस्बा दौराला व लावड़ में शिविर आयोजित किए गए। उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराकर 36.12 लाख रुपये जमा कराए। इस दौरान नोटिस जारी होने के बाद 463 उपभोक्ताओं से 58.50 लाख रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन

बताया कि बिल जमा नहीं करने पर गांव कुलंजन में 10, बेगमाबाद में चार, वलीदपुर में तीन, नानू में 13, पांचली में छह व दौराला में चार कनेक्शन काटकर मीटर जब्त किए गए। जबकि पूर्व में कनेक्शन काटने के बाद भी चोरी से बिजली चला रहे गांव खरदौनी निवासी अब्दुल सत्तार, हसरत, रियासत, मुसाबिर, फरमान, आसिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि एकमुश्त योजना 15 जनवरी तक संचालित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed