{"_id":"61c632036ff2bd22af0a0304","slug":"3524-admissions-in-ug-pg-and-llb-meerut-news-mrt5705886119","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन हुए यूजी-पीजी, एलएलबी में 3524 एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन हुए यूजी-पीजी, एलएलबी में 3524 एडमिशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजी-पीजी, एलएलबी में हुए 3524 दाखिले
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में यूजी-पीजी और एलएलबी में शुक्रवार को 3524 दाखिले हुए। विवि ने एक दिन के लिए प्रवेश का मौका दिया था। अभी भी यूजी-पीजी में 128893 सीटें खाली हैं।
चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस और कॉलेजों में यूजी-पीजी और एलएलबी में 291210 सीटें हैं। शुक्रवार को एडमिशन का अंतिम मौका दिया था। 3524 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया। इनमें 82644 छात्राएं और 79672 छात्र हैं। यूजी की बात करें तो 245333 सीटों पर 131871 एडमिशन हुए हैं। पीजी कोर्सों में 30802 सीटों में 16446 एडमिशन हुए हैं।
इनमें छात्र 5260 एवं छात्राएं 11186 हैं। सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में सबसे ज्यादा एडमिशन तीन वर्षीय एलएलबी में हुए हैं। इनमें 15880 सीटों पर 14148 एडमिशन हुए हैं। इनमें छात्रों की संख्या 10103 एवं छात्राओं की संख्या 4045 है। एडेड और राजकीय कॉलेजों में बीए-बीएससी-बीकॉम की सभी सीटें फुल हो गई हैं। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में ही सीटें खाली बची हैं।
विज्ञापन
27 से एक जनवरी तक शीतकालीन अवकाश
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में 27 दिसंबर से एक जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस दौरान शिक्षण कार्य स्थगित रहेेगा, बाकी कार्य होते रहेंगे। कैंपस में सभी कर्मचारी कार्यालय आएंगे। कॉलेजों में भी प्रवेश आदि प्रक्रिया चलती रहेगी।