फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   350 animals received treatment at the Animal Health Fair

Meerut News: पशु आरोग्य मेले में 350 पशुओं को मिला उपचार

Fri, 31 Oct 2025 06:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 31 Oct 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
350 animals received treatment at the Animal Health Fair
मोदीपुरम। पशुपालन विभाग व सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के पशु चिकित्सा वैज्ञानिकों के तत्वावधान में अम्हेड़ा आदिपुर गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। शिविर में पशुओं की विभिन्न जांच की गई।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सतवीर त्यागी और ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान ने गो पूजन करके किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रजनन संबंधी जानकारी सुलभ होती है, जिससे पशुधन की उत्पादकता बढ़ती है। पशु चिकित्साधिकारी उल्देपुर डॉ. महिमा ने बताया कि इस प्रकार के मेलों से पशुपालकों को अत्याधुनिक पशु चिकित्सा सेवा और पशुधन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उनके द्वार पर ही उपलब्ध हो जाती है।। शिविर में डॉ. अमित वर्मा, डॉ. प्रेम सागर मौर्या, डॉ. अरविंद सिंह, डाॅ. संजीव चौधरी, डॉ. शुभम ने 350 से अधिक पशुओं में बांझपन, गर्भावस्था, अन्य प्रजनन संबंधी विकारों की जांच कर निशुल्क उपचार व दवाओं का वितरण किया। इस दौरान सुशील कुमार, रवि कुमार, अमित कुमार, अमरदीप, रॉबिन सिवाच, विनोद गौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed